डिजीलॉकर पर किस तरह चेक कर  सकते हैं CBSE 10वीं का रिजल्ट, खत्म हो गई वेबसाइट क्रैश होने की टेंशन 

डिजीलॉकर पर आए अपडेट में दावा किया गया है कि CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द आने वाला है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. लेकिन एक साथ बड़ी संख्या में वेबसाइट पर जाने से साइट क्रैश हो जाती है लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. छात्र डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं कैसे आइए जानते हैं. 

Advertisement
CBSE 10 Result DigiLocker Login (Photo :Pexels) CBSE 10 Result DigiLocker Login (Photo :Pexels)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है. पहले तो उम्मीद जताई जा रही थी कि आज ही रिजल्ट का ऐलान हो सकता है लेकिन इसके लिए कोई ऑफिशियल सोर्स नहीं था. आने वाले दिनों में बोर्ड कभी भी परिणाम जारी कर सकता है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा वे डिजीलॉकर पोर्टल www. digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं. इसे लेकर डिजीलॉकर ने एक अपडेट दिया है जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट आ सकता है. 

Advertisement

डिजीलॉकर पर आए अपडेट पर दावा किया जा रहा है कि CBSE 10वीं बोर्ड के नतीजे जल्द आने वाला है. ऐसे में जिन छात्रों का APAAR ID CBSE के रिकॉर्ड्स में पहले से वे छात्र डिजीलॉकर पर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें डिजीलॉकर पर लॉग इन करना होगा. 

कैसे डिजीलॉकर पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट? 

पहले तो जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है वे इस तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं- 

  • सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद गेट स्टार्टेड लिंक पर क्लिक करें. 
  • स्कूल की ओर से मिले 6 डिजिट का एक्सेस कोड डालें.
  • इसके बाद OTP के जरिए मोबाइल को वेरिफाई करें. 
  • आपका अकाउंट बन जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप मार्कशीट देख सकते हैं. 

क्यों है डिजीलॉकर बेस्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एक साथ CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हैं जिससे वेबसाइट स्लो हो जाती है. डिजिलॉकर भारत सरकार का एक सेफ क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है. 

Advertisement

UMANG App से भी चेक कर सकते हैं

  • रिजल्ट जारी होते ही छात्र UMANG App से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 
  • सबसे पहले UMANG App डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं. 
  • अपने मोबाइल से लॉग इन करें.
  • CBSE बोर्ड रिजल्ट सर्च करें. 
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement