CSBC Bihar Police Constable Scrutiny Date 2021 @csbc.bih.nic.in: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए स्क्रूटनी की डेट जारी कर दी हैं. नोटिफिकेशन नंबर 03/2019 पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित की जा चुकी है. PET के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब 21 मई 2021 को स्क्रूटनी राउंड के लिए उपस्थित होंगे. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों ने नाम के साथ स्क्रूटनी की डीटेल्स जारी की हैं.
देखें: आजतक LIVE TV
नोटिस के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) 2021 पर्सनल प्रोफाइल की स्क्रूटनी 21 जनवरी 2021 को ऐसे कैंडिडेट्स के लिए होनी है, जिनका PET खत्म हो चुका है. पर्सनल प्रोफाइल की चेकिंग बैंक होर्डिंग रोड (सचिवालय हॉल्ट के पास) पटना - 800001 में बताई गई डेट्स पर सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी.
उम्मीदवारों को अपने फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो और PET एडमिट कार्ड सहित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिस्ट में अपना नाम और स्क्रूटनी की डेट्स चेक कर सकते हैं. बिहार पुलिस, बीएमजी बटालियन में कांस्टेबल (ड्राइवर) के रिक्त 98 पदों की भर्ती के लिए 27 और 28 नवंबर 2021 को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी. कोई भी अन्य अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
स्क्रूटनी डेटशीट अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in