यूपी पुलिस SI परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्टों में 1090 केंद्रों पर होगा एग्जाम  

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है. राजधानी लखनऊ में परीक्षा के लिए 54 स्कूल और कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है. 

Advertisement
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है. (Photo :PTI) उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है. (Photo :PTI)

अंकित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

उत्तर प्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती के लिए परीक्षा आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी.

Advertisement

प्रदेश भर में यह परीक्षा सभी 75 जिलों के 1090 केंद्रों पर कराई जा रही है. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा में 5 मिनट एक्स्ट्रा देने की घोषणा की है. दरोगा भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए लखनऊ में कमांड सेंटर बनाया गया है. यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा सके. 

जांच के बाद मिली एंट्री 

दारोगा भर्ती के लिए पहली पाली की लिखित परीक्षा 10 बजे से शुरू हो गई है. इस दौरान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा देखी गई. सुबह दस बजे से होने वाली पहली पाली की परीक्षा के लिए एक घंटा पहले से केंद्रों पर उम्मीदवारों की जांच शुरू हो गई थी जिसके बाद से उन्हें प्रवेश दिया गया. सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है. 

Advertisement

परीक्षा के लिए दी गई थी गाइडलाइन

बता दें कि परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिया गया था. इस दौरान उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम का पालन करने की सलाह दी गई थी. इसके साथ ही उन्हें सिंपल और सादे कपड़े पहनें. इसके साथ ही जूतों की जगह चप्पल पहनें. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र लेकर जाना न भूलें.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement