पंजाब के सरकारी स्कूलों का बजा डंका, 300 से अधिक छात्रों ने पास की JEE Mains परीक्षा

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) Mains 2026 परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर ली है.

Advertisement
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूल के 300 से अधिक बच्चों ने पास की जेईई मेन्स की परीक्षा. (Photo: insta/@harjotsinghbains) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूल के 300 से अधिक बच्चों ने पास की जेईई मेन्स की परीक्षा. (Photo: insta/@harjotsinghbains)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के 300 से ज्यादा छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) Mains 2026 में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि यह संख्या पिछले साल के 187 सफल उम्मीदवारों की तुलना में 63 प्रतिशत ज्यादा है. इस पल को उन्होंने राज्य की स्कूली शिक्षा प्रणाली के लिए बेहद अहम क्षण बताया है. 

Advertisement

निर्वाचन क्षेत्र से 5 छात्रों ने किया पास 

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से भी 5 छात्रों ने परीक्षा पास की है.उन्होंने बताया कि जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, उनके लिए सरकार JEE Advanced की तैयारी के लिए 3 हफ्ते का खास ट्रेनिंग शिविर लगाएगी ताकि उन्हें अगले चरण की बेहतर तैयारी कराई जा सके. 

गर्व का पल है ये...

यह उपलब्धि हमारे पूरे स्कूल शिक्षा विभाग के लिए बेहद गर्व का पल है. मैं अपने सभी समर्पित शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. हाल ही में जारी जेईई मेन्स फेज 1 के रिजल्ट में पंजाब सरकार के स्कूलों का बेहतरीन  प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें 305 छात्रों ने इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा पास कर ली है. 

एक साल में इतना बदलाव...

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि अमृतसर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में कक्षा 12 के गैर-चिकित्सा छात्र भविष्य ने 98.182 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उनके पिता मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं और उनकी माता दर्जी का काम करती हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने और अपने परिवार को आगे बढ़ाने का उनका दृढ़ संकल्प अटूट रहा. स्कूल के सहयोग और अनुशासित तैयारी के बल पर उन्होंने बेहतरीन सफलता हासिल की है. उन्होंने आगे बताया कि बठिंडा के सरकारी स्कूल के छात्र दिलखुश झा ने जेईई मेन्स में 95.091 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उनके पिता मजदूर और माता गृहिणी हैं और परिवार की वार्षिक आय 1.2 लाख रुपये है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement