बंकर, फुल सिक्योरिटी ट्रेन, लग्जरी में महल भी फेल! ऐसा है पुतिन का घर, जहां गए थे PM मोदी

PM Modi In Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी रूस दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी पुतिन के घर नोवो-उगार्योवो भी गए.

Advertisement
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर उनसे मुलाकात की. पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर उनसे मुलाकात की.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी रूस में हैं. रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी का स्वागत करते हुए नजर आए. पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान पुतिन के घर भी गए, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई. चाय पर चर्चा के साथ पुतिन ने पीएम मोदी को अपना घर भी घुमाया. इस दौरान पुतिन खुद गाड़ी चला रहे थे और पीएम मोदी को घर घुमा रहे थे. रूस से आईं तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुतिन का घर काफी लग्जरी है और काफी बड़ा भी है. ऐसे में आज आपको बताते हैं कि जहां पीएम मोदी की पुतिन से मुलाकात हुई थी, वो घर कितना खास है...

Advertisement

क्या है पुतिन के घर का नाम?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर का नाम नोवो-उगार्योवो (Novo-Ogarevo) है. ये रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक सबअर्बन रेजिडेंस है, जो मॉस्को शहर से कुछ दूर एक जंगल में नदी के किनारे पर है. ये मॉस्को के पास Rublyovo-Uspenskoye Highway पर बना है. हालांकि, कहा जाता है कि पुतिन ज्यादा वक्त यहां ही रहते हैं, ऐसे में इसे ही पुतिन का घर माना जाता है. कोविड के दौरान भी पुतिन यहां ही आइसोलेटेड थे.

साथ ही पुतिन विदेशी मेहमानों से भी अक्सर यहां ही मुलाकात करते हैं. इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक रेजिडेंस क्रेमलिन है, जो मॉस्को में ही है. बता दें कि नोवो-उगार्योवो आधिकारिक फंक्शन, विदेशी मेहमान से मुलाकात, किसी कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 

इस घर में क्या है खास?

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे 1950 में बनाया गया था, जो सोवियत संघ के दिग्गज नेता Georgy Malenkov के कहने पर बनाया गया था और इसे उनकी बेटी ने ही डिजाइन किया था. फिर साल 1991 में सरकारी रेजिडेंसी के रुप में रिजर्व कर दिया गया और पुतिन ने साल 2000 में रिनोवेट करवाया और 2000 में इसे प्राइवेट रेजिडेंस मान लिया.

आप तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि ये काफी लग्जरी है और विशेष कलाकारी के साथ इसे बनाया गया है. इसके चारों तरफ 6 मीटर ऊंची दीवार है. साथ ही ये किसी महल से कम नहीं है. महल में ही एक खास बंकर है और राष्ट्रपति को किसी भी विपरीत परिस्थिति में यहां छुपा दिया जाता है. साथ ही यहां से पुतिन के लिए एक खास रेलवे नेटवर्क भी है, जो इसे अपनी दूसरे रेजिडेंस से जोड़ता है. ये ट्रेन काफी सिक्योरिटी वाली ट्रेन है और इसका इस्तेमाल पुतिन की ओर से ही किया जाता है.

वैसे ही क्रेमलिन का 12वीं शताब्दी का एक समृद्ध इतिहास है और यह रूसी राजनीतिक शक्ति और विरासत का प्रतीक है. क्रेमलिन का इस्तेमाल स्टेट इवेंट, आधिकारिक बैठक और प्रशासनिक कामों के लिए होता है. वहीं, इसे राष्ट्रपति के लिए एक निजी विश्राम स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement