युवाओं के पास यूपी पुलिस में नौकरी का मौका, इस महीने होगी परीक्षा, कर लें तैयारी 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने राज्य पुलिस के विभागों में खाली पड़े 1933 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा. 

Advertisement
UPPRPB नेखाली पड़े 1933 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है. (Photo : Pexels) UPPRPB नेखाली पड़े 1933 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य पुलिस के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1933 पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है. बोर्ड ने इन पदों पर लिखित परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है. परीक्षा का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा. ऐसे में लंबे समय से तारीखों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का टाइम आ गया है. 

Advertisement

इन पदों पर होगी नियुक्ति 

बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि कुल 1933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. इनमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पद और सहायक परिचालक के 44 पद शामिल हैं. इन पदों के जरिए पुलिस विभाग में तकनीकी और प्रशासनिक दोनों तरह की भूमिकाओं के लिए भर्ती की जाएगी. 

कब होगी परीक्षा?

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इन सभी पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर-नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसके लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है. इसके लिए अलग से ऑफिशियल नोटिस जारी की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. 

Advertisement

ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं. वह नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करें. परीक्षा में अभी भी समय है, ऐसे में उम्मीदवार अपनी तैयारी और मजबूत कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement