Sarkari Naukri 2022, Government Jobs, Railway Recruitment, Police Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बता दें इस वक्त रेलवे, नेवी, शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का अच्छा मौका आपके पास है. इन पदों पर 10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार सैलरी मिलेगी. राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकलीं हैं. यहां पढ़िए आवेदन, सैलरी और योग्यता से जुड़ी सारी डिटेल्स.
UP Government Jobs: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 साल होनी चाहिए. वहीं, अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
UP Sarkari Naukri: नाबार्ड में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक या एमटेक किया होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
Sarkari Naukri 2022: नाबार्ड ने करीब 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर आवेदन दे सकते हैं.
BSF Recruitment 2022: इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है. वहीं, कांस्टेबल टेक्निकल के पद के लिए अधिकतम आयु 25 साल और सब इंस्पेक्टर टेक्निकल के पद के लिए अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है. वहीं, अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Government Jobs 2022: सीमा सुरक्षा बल ने कुल 110 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसमें से 22 सब इंस्पेक्टर टेक्निकल के पद हैं. वहीं, 88 पद कांस्टेबल टेक्निकल के हैं. अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
Sarkari Naukri 2022: सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों के लिए भर्तियां निकालीं हैं. योग्य उम्मीदवार 12 जुलाई तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Agniveer Recruitment: 12वीं या समकक्ष परीक्षा में मैथ्स, फीजिक्स और अंग्रेजी में न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ पास या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Sarkari Naukri 2022: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. आवेदन agnipathvayu.cdac.in पर किए जा सकते हैं. ऑफिशियल वेबपोर्टल सुबह 10 बजे से लाइव हो जाएगा. उम्मीदवार अपनी बेसिक डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म जमा करने के लिए 250/- रुपये का आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा.
Sarkari Naukri 2022: भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 24 जून से शुरू कर दी गई है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई तक किए जा सकते हैं.
SCI Jobs: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उनकी कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Supreme Court Naukri: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 210 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 तय की गई है.
Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में (एससीआई) नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का अच्छा मौका है. SCI ने कई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार sci.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Sarkari Naukri 2022: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित विषय के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. इसके अलावा संबंधित फील्ड में 05 से 10 वर्ष तक का अनुभव भी मांगा गया है.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Bank Jobs 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2022 से शुरू हो चुके हैं. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहता है, वो 12 जुलाई या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकता है.
Bank of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर भर्ती (BOB Bank SO Recruitment) 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है. यहां अलग-अलग पदों पर 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbardoda.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Government Jobs 2022: चयन तैयार मेरिट सूची के आधार पर होगा. प्रत्येक इकाई में मेरिट सूची मैट्रिक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत + उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा आईटीआई की डिग्री होनी भी आवश्यक है.
Government Jobs: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अप्रेंटिस के 5636 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक उम्मीदवार एनएफआर की आधिकारिक साइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है, जो 30 जून, 2022 तक चलेगी.