क्या आप भी संसद में नौकरी करना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोकतंत्र के मंदिर में भी आपको नौकरी मिले? तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे ये सपना पूरा हो सकता है. साथ ही आपको बताते हैं कि संसद में किन-किन पदों पर भर्ती निकलती है और संसद में नौकरी पाने के लिए किस तरह अप्लाई करना होगा.
कैसे लगती है संसद में नौकरी?
संसद में कई ग्रेड पदों के लिए भर्ती निकलती है, जो संसद सचिवालय की ओर से निकाली जाती है. इसमें कॉन्ट्रेक्ट आधारित भर्तियां भी होती हैं और कुछ सरकारी भर्तियां होती हैं. ऐसे में आपको सचिवालय की ओर से जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन पर ध्यान रखना होगा, जिनमें पद, सेलेक्शन प्रोसेस, योग्यता आदि की जानकारी दी होती है. अगर आप उन पदों के लिए एलिजिबल होते हैं तो उनके लिए अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई ऑनलाइन माध्यम से या फिर फॉर्म भरकर एड्रेस भेजकर किया जा सकता है.
किन-किन पदों पर निकलती है भर्ती?
लोकसभा और राज्यसभा में अलग अलग पदों के लिए भर्ती निकाली जाती है और पदों के नाम नीचे लिखे गए हैं...
- Social Media Marketing (Junior Consultant)
- Parliamentary Reporter
- Parliamentary Interpreter
- Legislative / Committee / Protocol Assistant
- Security Assistant
- Junior Clerk
- Translator
- Proof Reader
- Staff Car Driver (Ordinary Grade)
- Library Assistant
- DTP Operator
- Warehouseman
इनके अलावा भी कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन होता है. अगर आप संसद में नौकरी करना चाहते हैं तो नियमित रुप से सचिवालय के आधिकारिक नोटिफिकेशन देखते रहे हैं या सरकारी नौकरी की अपडेट देने वाली वेबसाइट देखते रहे हैं. आप आजतक पर भी आने वाली वैकेंसी की डिटेल पा सकते हैं.
aajtak.in