NHIDCL में युवाओं के लिए वैकेंसी, इस उम्र तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, 2 लाख से ज्यादा है सैलरी  

नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने युवाओं को नौकरी के लिए शानदार मौके दे रहा है. इन पदों पर 14 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement
NHIDCL में नौकरी का शानदार मौका. (Photo : Pexels) NHIDCL में नौकरी का शानदार मौका. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

क्या आप भी सरकारी नौकरी में न केवल अच्छे पद बल्कि अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) ने युवाओं के लिए 37 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 14 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी. इन पदों पर फ्रेशर्स से लेकर एक्सपीरिएंस वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इन पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी. 

Advertisement

जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लीगल, टेक्निकल और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ हर डिपार्टमेंट में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट और कंसल्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

आवेदन के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री, एमबीए, एलएलबी, बी.ई या बी.टेक जैसी डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही यह शर्त है कि डिग्री आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम या नेशनल लॉ जैसे संस्थान से होनी चाहिए. हालांकि, इन पदों पर विदेश से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. अलग-अलग पदों पर अनुभव निर्धारित किए गए हैं. एसोसिएट पद के लिए ये 0 से 2 साल, सीनियर एसोसिएट के लिए 2 से 9 साल और कंसलटेंट पद के लिए 9 से 15 साल तक का अनुभव निर्धारित किया गया है. 

यह भी पढ़ें: https://www.nhidcl.com/sites/default/files/202603/advertisement_for_engagement_of_young_professionals.pdf

Advertisement

युवाओं के पास है शानदार मौका 

NHIDCL ने युवाओं के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवारों कोभी नौकरी के शानदार मौके दे रहा है. हालांकि, अलग-अलग पदों के मुताबिक, उम्र निर्धारित की गई है. एसोसिएट पद के लिए अधिकतम उम्र 30 साल और सीनियर एसोसिएट के लिए 40 साल तय की गई है. 

सिलेक्शन प्रोसेस पर दें ध्यान 

वहीं, अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो उम्मीदवारों को 4 चरण से होकर गुजरना होगा. सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा और लास्ट में पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा. 

मिलेगी अच्छी सैलरी 

सैलरी की बात करें तो, एसोसिएट के पद पर करीब 70 हजार से लेकर 80 हजार रुपये प्रति महीने मिल सकते हैं. सीनियर एसोसिएट के लिए हर महीने लगभग 80 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक हो सकता है. वहीं, कंसल्टेंट के लिए ये करीब 1.5 लाख से लेकर 2.75 लाख रुपये तक जा सकता है. 

ऐसे करें आवेदन 

इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह 

  • सबसे पहले NHIDCL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • Recruitment सेक्शन पर जाकर क्लिक करें. 
  • ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन  करें. 
  • मांगी गई सारी जानकारी अपलोड करें. 
  • फॉर्म चेक कर सबमिट करें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement