IIT छात्र को मिली 3 लाख रुपये की इंटर्नशिप के साथ फ्री का होटल, लोग बोल रहे कौन सा कोर्स किया!

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक IIT छात्र को 3 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप मिली है. इसके अलावा उसे फ्री में होटल में रहने के लिए दिया गया है. इसे सुनते ही लोग हैरान हो गए हैं कि ऐसा कौन सा इंटर्नशिप है जिसमें इतने फायदे मिलते हैं. 

Advertisement
IIT student internship stipend IIT student internship stipend

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

भारत के टेक सेक्टर से आए दिन इंटर्नशिप, सैलरी और छंटनी को लेकर खबर आती है. इस बीच एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है बेंगवुरु में एक IIT छात्र को हर महीने 3 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा उसे लग्जरी होटल में रहने की सुविधा दी गई है. जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नई बहस छिड़ गई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर बताया 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए इस बात का दावा किया है कि उसके 22 साल के कजिन, जो एक IIT छात्र है, उसको बेंगलुरु में 3 महीने की इंटर्नशिप मिली है. पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि उसे हर महीने करीब 3 लाख रुपये मिलेंगे और रहने के लिए कंपनी लग्जरी होटल का खर्च भी उठाएगी. पोस्ट वायरल होते ही लोगों के मन में सवाल है कि इतना अच्छा पैकेज के लिए क्या करना होता है. 

दे रहे प्रतिक्रिया 

कई यूजर ने कहा कि भारत में कई नौकरी करने वाले लोग पूरे साल में इतनी कमाई नहीं कर पाते हैं जितना इस छात्र को एक महीने की इंटर्नशिप में दिया जा रहा है. ये पोस्ट केवल अब हाई लेवल की सैलरी की बात नहीं रह गई है. यूजर ने प्रीमियर इंस्टीट्यूट्स के छात्रों को मिलने वाले मौके पर भी चर्चा छेड़ दी है.  

Advertisement

बेंगलुरु देता है अच्छे मौके 

बता दें कि बेंगलुरु को भारत का टेब हब के रूप में जाना जाता है. यहां देश और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों मौजूद हैं और यही वजह है कि छात्रों को कई बार बेहज आकर्षक इंटर्नशिप और प्लेसमेंट मिलते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement