अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी में कैसे मिलती है नौकरी? जानिए पूरा प्रोसेस

अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) दुनिया की सबसे शक्तिशाली और गोपनीय एजेंसियों में से एक मानी जाती है. इसका काम राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सूचनाएं इकट्ठा करना और विदेशी खतरों पर नजर रखना होता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर CIA में जासूसों की भर्ती कैसे होती है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है. 

Advertisement
CIA recruitment process (Photo : Pexels) CIA recruitment process (Photo : Pexels)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

दुनिया की सबसे चर्चित खुफिया एजेंसी में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) का नाम शामिल है. अक्सर आपने इन्हें फिल्मों में एक्शन करने और खुफिया मिशन पर जाते  देखा होगा. इसे देखने के बाद कई लोग ये सोचते हैं कि क्या वाकई में कोई ऐसी टीम होती है या बस फिल्मों में ही दिखाया जाता है. लेकिन असल में इस एजेंसी का काम करना अमेरिका के रहने वाले कई  नागरिक का सपना होगा. 

Advertisement

अमेरिका की यह एजेंसी देश की सुरक्षा से जुड़े अहम काम करती है. इसलिए इसमें नौकरी पाने वाले हर व्यक्ति की जांच हर लेवल पर की जाती है. 

एजेंट बनने के लिए होनी चाहिए ये योग्यता? 

सीआईए में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की पहली शर्त यहीं होती है कि वे अमेरिका के नागरिक हो. दो नागरिकता रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन प्राथमिकता अमेरिकी नागरिक को ही दी जाएगी. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल की होनी चाहिए. अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. अंतरराष्ट्रीय संबंध, फाइनेंस, इंजीनियरिंग, सुरक्षा अध्ययन जैसे विषयों की पढ़ाई को ज्यादा महत्व दिया जाता है.

कई लैंग्वेज पर भी होना चाहिए फोकस 

बता दें कि एजेंट बनने के लिए केवल पढ़ाई का होना ही काफी नहीं हैं. इस प्रोफेशन में भाषाओं की नॉलेज होना भी बहुत जरूरी है. अन्य देशों की भाषा जानने वाले उम्मीदवारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है. वहीं, अगर किसी उम्मीदवार के पास सेना या सुरक्षा के क्षेत्र का अनुभव है तो, यह भी एक एडवानटेज हो सकता है. 

Advertisement

सिलेक्शन प्रोसेस 

इन पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है. हालांकि, इसके बाद की प्रोसेस ज्यादा होती है. सबसे पहले उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट, बैकग्राउंड जांच, और पॉलीग्राफ टेस्ट से गुजरना पड़ता है. यह जांच बहुत गहराई से किए जाते हैं. उम्मीदवार के पुराने रिकॉर्ड, रिश्ते, यात्रा सब कुछ देखा जाता है.    

कैसे होती है इनकी ट्रेनिंग?

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी में नियुक्त होने के बाद बेहद सख्त, गोपनीय और चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग होती है. यह ट्रेनिंग हर उम्मीदवार के रोल के हिसाब से अलग होती है, लेकिन कुछ चीजें सभी के लिए कॉमन होती हैं. 

बेसिक ओरिएंटेशन 

शुरुआत में नए कर्मचारियों को CIA की संरचना, नियम, सुरक्षा प्रोटोकॉल और गोपनीयता से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जाती है. उन्हें यह समझाया जाता है कि खुफिया एजेंसी में काम करते समय कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन बातों को साझा नहीं करनी चाहिए. 

इंटेलिजेंस और एनालिसिस ट्रेनिंग

इंटेलिजेंस एनालिस्ट्स को डेटा पढ़ने, रिपोर्ट बनाने और जानकारी को समझने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें यह सिखाया जाता है कि कैसे छोटी-छोटी जानकारियों को जोड़कर बड़े खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

फील्ड ट्रेनिंग 

जो एजेंट ग्राउंड लेवल पर काम करते हैं, उन्हें फील्ड ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें 

Advertisement
  • निगरानी
  • गुप्त ऑपरेशन की रणनीति
  • संपर्क और कोड भाषा का इस्तेमाल
  • सुरक्षित तरीके से जानकारी इकट्ठा करना शामिल होता है. 

साइबर और टेक्निकल ट्रेनिंग

आज के डिजिटल युग में CIA एजेंट्स को साइबर सुरक्षा, हैकिंग से बचाव और डिजिटल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग भी दी जाती है. 

मानसिक और शारीरिक तैयारी

एजेंट्स को मानसिक दबाव में काम करने और कठिन परिस्थितियों में सही फैसले लेने की ट्रेनिंग दी जाती है. कुछ पदों के लिए शारीरिक फिटनेस भी जरूरी होती है.

मिलती है इतनी सैलरी 

सीआईए में सैलरी पद के मुताबिक अलग-अलग होती है. एंट्री लेवल पर डेटा एनालिस्ट के पदों पर अच्छी सैलरी मिलती है. अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती रहती है. इसके अलावा सरकारी बीमा, रिटायरमेंट योजना और विशेष ट्रनिंग भी दी जाती है. सैलरी 60,000 डॉलर से लेकर 1,80,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement