BPSC 72वीं परीक्षा से पहले चेक कर लें ये जानकारी, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी  

अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और बिहार में एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP) या प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जैसे पद पर काम करना चाहते हैं, तो इसके लिए BPSC ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऐसे में इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन के लिए कुछ योग्यता चाहिए, जिसे पूरा करना अनिवार्य है. 

Advertisement
BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन. BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आयोग की ओर से 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए सरकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आयोग ने कुल 1186 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ योग्यता की जरूरत है जिसे पूरा करना अनिवार्य है. ऐसे में आवेदन करते समय किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसलिए पहले ही जान ले कि पद पर आवेदन के लिए क्या-क्या जरूरत है. 

Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन? 

BPSC परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है. सबसे पहले उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना अनिवार्य है. वहीं, अगर कोई छात्र ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में है, तो वे भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एज लीमिट को लेकर भी गाइडलाइन है. सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम एज 20,21 या 22 साल (पद के मुताबिक) है. वहीं, अधिकतम एज 37 साल निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के महिलाओं के लिए पिछला वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम एज 40 साल निर्धारित की गई है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एज लीमिट 42 साल निर्धारित की गई है. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

शुरुआती परीक्षा- पहला चरण केवल क्वालीफाइंग होगा. इसमें सामान्य अध्ययन (GS)का पेपर होगा जिसमें ऑब्जेक्टिव होगा. 

Advertisement

मुख्य परीक्षा- प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं. इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन (GS) के दो पेपर और एक निबंध का पेपर होता है. इसके अलावा एक ऑप्शनल पेपर शामिल होता है. 

इंटरव्यू- मुख्य परीक्षा के नंबरों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement