देश में कई राज्यों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि साइंस कॉमर्स और आर्ट में कौन सी स्ट्रीम चुनें. लेकिन ये फैसला केवल नंबरों के आधार पर नहीं बल्कि रुचि के आधार पर लेना चाहिए.
10वीं के बाद मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम छात्रों के सामने होते हैं साइंस कॉमर्स और आर्ट. कई छात्र पहले से ही डिसाइ़ड कर लेते हैं लेकिन कई छात्रों को इसे लेकर दुविधा होती है.
साइंस में मेडिकल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जैसे ऑप्शन होते हैं, कॉमर्स से बिजनेस बैंकिंग और अकाउंट्स के मौके मिलते हैं और आर्ट्स से प्रशासन, मीडिया, कानून और डिजाइन जैसे क्षेत्र में छात्र अपना करियर बना सकते हैं. अगर छात्र को मैथ्स, साइंस और रिसर्च में रुचि है, तो वे साइंस स्ट्रीम ले सकते हैं.
हालांकि, साइंस स्ट्रीम में मेहनत और प्रैक्टिस आवश्यक होता है. इसलिए सिर्फ ज्यादा नंबर आने पर साइंस चुनना जरूरी नहीं है, रुचि होना भी जरूरी है. लेकिन जिन छात्रों को पैसे से जुड़े मैनेजमेंट, बिजनेस अकाउंट्स या अर्थशास्त्र पसंद है उनके लिए कॉमर्स अच्छा विकल्प है. इस स्ट्रीम से आगे चलकर सीए, सीएस, एमबीए और बैंकिंग में करियर बना सकते हैं.
आर्ट्स स्ट्रीम लेने वाले छात्रों के लिए आज के दौर में कई तरह के ऑप्शन होते हैं. इस स्ट्रीम से UPSC, मीडिया, लॉ, टीचिंग, मनोविज्ञान, सोशल वर्क और इंटरनेशनल रिलेशन जैसे फील्ड में नौकरी कर सकते हैं.
कोशिश करें कि स्ट्रीम का चुनाव केवल नंबर के आधार पर ना करें. अपने रुचि और आगे के भविष्य के बारे में सोचते हुए फैसला करें.