Advertisement

करियर

16 हजार से ज्यादा भर्ती, 10वीं पास को मौका, सरकारी नौकरी के लिए इन पदों पर शानदार चांस

आजतक एजुकेशन डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST
  • 1/6

अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपको अच्छा मौका नहीं मिल पा रहा है तो इस हफ्ते देश के अलग-अलग विभागों में 16 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफइशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. 
 

  • 2/6

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जो 19 मई, 2026 को बंद हो जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो पीईटी, पीएसटी, सीबीटी, ट्रेड स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा. 
 

  • 3/6

नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज ने कार्गो एग्जीक्यूटिव समेत अन्य पर 2442 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है जो 15 जून 2026 को बंद हो जाएगी. इस पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए. उनका चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के बेसिस पर होगा. 
 

Advertisement
  • 4/6

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पर 2317 पदों पर आवेदन मांगे हैं. आवेदन 6 अप्रैल, 2026 से शुरू है जो 20 अप्रैल, 2026 को खत्म हो जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ पास होना चाहिए. इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और मेरिट के बेसिस पर होगा. 
 

  • 5/6

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पदों पर आवेदन मांगे हैं. आवेदन 6 अप्रैल, 2026 से शुरू है जो 6 मई , 2026 को खत्म हो जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर होगा. 
 

  • 6/6

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के 722 पदों के लिए नोटिस जारी कर दिया है. आवेदन 4 जून, 2026 से शुरू है जो 24 जून, 2026 को खत्म हो जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है. पीईटी 2025 एग्जाम पास होना चाहिए. सिलेक्शन मेन्स रिटन एग्जाम, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरा होगा.  
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement