लॉरेंस गैंग की 'लेडी डॉन' खुशनुमा गिरफ्तार, गैंगस्टर बॉबी कबूतर से है कनेक्शन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में महिलाओं की सक्रियता ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं. दिल्ली पुलिस ने लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. खुशनुमा, गैंगस्टर बॉबी कबूतर की गर्ल फ्रेंड बताई जा रही है.

Advertisement
बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा (Photo: ITG) बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को एक दिन पहले ही पकड़ा गया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर के साथ ही उसकी गर्ल फ्रेंड को भी पकड़ा है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ी बॉबी कबूतर की गर्ल फ्रेंड का नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा बताया जा रहा है.

Advertisement

लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की गिरफ्तारी के बाद लारेंस गैंग में लड़कियों की एंट्री भी अब बड़े पैमाने पर देखी जा रही है. बताया जाता है कि बीते सात साल से लारेंस गैंग का गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार था. इस फरारी के दौरान खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उसकी मदद कर रही थी. बॉबी कबूतर के छिपने के इंतजाम से लेकर उसके और उसके गैंग मेंबर्स के बीच कम्युनिकेशन का काम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा ही करती थी.

लॉरेंस गैंग में महिलाओं का इस्तेमाल किए जाने की बात ने दिल्ली पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं. अब स्पेशल सेल यह पता करने में जुट गई है कि लॉरेंस गैंग में महिला सदस्यों की तादाद तकरीबन कितनी हो सकती है. गौरतलब है कि महफूज उर्फ बॉबी कबूतर 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग की साजिश डिकोड, शूटर को मिली तगड़ी रकम

कल महफूज उर्फबॉबी उसकी गर्लफ्रेंड समेत 4 लोगों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. बॉबी कबूतर की लंबे समय से दिल्ली पुलिस को तलाश थी. वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे रहा था. टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आखिरकार बॉबी कबूतर को पकड़ ही लिया.

मूसेवाला के मर्डर, दिशा पाटनी के घर फायरिंग से कनेक्शन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले बॉबी कबूतर ने रेकी कर मूवमेंट और रूट की जानकारी जुटाई थी, जिसे हमलावरों तक पहुंचाया गया. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की लॉरेंस गैंग के हमलावरों ने मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी थी. बॉबी कबूतर का नाम यूपी के बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में भी आया था.

यह भी पढ़ें: Delhi पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस गैंग का गुर्गा बॉबी कबूतर... मूसेवाला की रेकी और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में था वांटेड

पुलिस का दावा है कि जांच में यह बात सामने आई है कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बॉबी ने ही विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे. दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपी दगो शूटर्स को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. इस मामले में तीन शूटर्स पहले से ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. बॉबी की भी पुलिस तलाश में थी, लेकिन वह फरार चल रहा था,.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement