UP: फतेहपुर में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

यूपी के फतेहपुर जिले (UP Fatehpur) में एक युवक खेतों के पास ट्यूबवेल पर सो रहा था. उसी समय बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
घटना को लेकर जांच करती पुलिस. घटना को लेकर जांच करती पुलिस.

aajtak.in

  • फतेहपुर,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST
  • घटना की वजह तलाश रही पुलिस
  • ट्यूबवेल पर सोते समय मारी गई गोली

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता गांव के बाहर जंगल में लगे ट्यूबवेल से खेतों में सिंचाई करने गया था. मृतक के भाई शिव शंकर ने बताया कि ट्यूबवेल पर सोते समय उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने कहा कि थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव में एक युवक की डेडबॉडी मिली है, जिसके सिर पर गोली के निशान हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा: डेरे के महंत की फावड़े से बदमाशों ने की हत्या, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लोगों का कहना है कि थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादात में युवक ट्यूबवेल पर सो रहा था, उसी समय बदमाशों में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे. उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.

रिपोर्टः नितेश श्रीवास्तव

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »