Gurugram में तीन महिलाओं के साथ पार्टी कर रहा था नाइट क्लब का मालिक, संदिग्ध हालत में 2 की मौत

गुरुग्राम के डीएलएफ स्थित नाइट क्लब के कमरे से यहां के मालिक और उसकी महिला दोस्त की लाश मिली है. दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. पता चला कि क्लब मालिक तीन महिलाओं के साथ कमरे में एक महिला दोस्त का बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहा था. सोमवार की शाम यहां दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई.

Advertisement
नाइट क्लब के कमरे से मिली युवक और युवती की लाश. नाइट क्लब के कमरे से मिली युवक और युवती की लाश.

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 19 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित नाइट क्लब में क्लब के मालिक और उसकी महिला दोस्त का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है. सोमवार शाम को दोनों के शव क्लब के कमरे में मिले. वहीं, उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर हालत में मिलीं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस क्लब के मालिक का नाम संजीव जोशी है. मामले में एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि संजीव अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ रविवार देर रात नाइट क्लब में आया था. यहां मौजूद तीन महिलाओं में से एक महिला दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी. 

Advertisement

सोमवार की शाम को कमरे में संजीव और उस महिला का शव मिला, जिसका जन्मदिन मनाया जा रहा था. साथ ही एसीपी विकास कौशिक ने यह भी कहा कि कमरे में मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर हालत में मिली हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

शायद दम घुटने से हुई मौत- एसीपी

एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जिस कमरे में सभी पार्टी कर रहे थे, उसमें अंगीठी जल रही थी. देर रात यहां सभी पार्टी करने आए थे और आज शाम दो लोगों के शव मिले हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. लगता है अंगीठी के धुएं की वजह से लोगों का दम घुट गया होगा. 

एसीपी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल केस दर्ज किया गया है और नाइट क्लब के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement