पुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार, पुलगांव रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा

पुणे के अस्पताल में बम रखने के मामले में आरोपी को पुलिस ने वर्धा जिले के पुलगांव रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था. नागपुर RPF अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है. पढ़ें इस गिरफ्तारी की कहानी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है (फोटो-ITG) पुलिस ने आरोपी को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है (फोटो-ITG)

योगेश पांडे

  • पुणे,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में बम रखने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के आरोपी को ट्रेन में सफर करते समय गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को वर्धा जिले के पुलगांव रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रेन संख्या 18029 शालीमार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. पुलिस को आरोपी की लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी मिल गई थी. इसके बाद रेलवे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलगांव रेलवे स्टेशन पर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी.

Advertisement

इस पूरे ऑपरेशन को लेकर नागपुर RPF अधिकारियों ने जानकारी साझा की है. अधिकारियों के अनुसार आरोपी को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अस्पताल में बम क्यों रखा और उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है.

पुलिस अब आरोपी के संपर्कों, यात्रा और गतिविधियों की जांच कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एजेंसियां जांच में शामिल हो गई हैं. अस्पताल में बम रखने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. वहीं आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement