Gujarat News: खेड़ा के चितलाव गांव से आई यह खबर सभ्य समाज के लिए एक बड़ा सवाल है. आरोपी शिक्षक शैलेश राठवा, जिस पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी थी, वही एक मासूम की जिंदगी बर्बाद करने पर उतारू था.
पीड़ित छात्रा जब इसी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती थी, तभी से आरोपी शिक्षक की बुरी नजर उस पर थी. 8वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रा आगे की शिक्षा के लिए सावली चली गई, लेकिन बेरहम शिक्षक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.
छेड़छाड़ से शुरू हुआ यह सिलसिला बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात तक पहुंच गया. आरोपी शिक्षक छात्रा को उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर करता रहा.
डरी-सहमी छात्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने परिजनों को इस नरक की दास्तां सुनाई. सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत कानून का दरवाजा खटखटाया.
डाकोर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक शैलेश राठवा के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस की जांच पड़ताल में शिक्षक पिछले 7-8 दिन से स्कूल में नहीं आ रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
हेताली शाह