UP: प्रधान के बेटे को गांव की 4 युवतियों ने चप्पलों से पीटा, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

यूपी के हरदोई जिले में जमीन की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र को चार युवतियों ने चप्पलों से पीटा. इसका वीडियो भी सामने आया है. प्रधान के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने 4 युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
प्रधान के पुत्र के साथ की मारपीट. (Photo: Video Grab) प्रधान के पुत्र के साथ की मारपीट. (Photo: Video Grab)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई,
  • 12 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक लेखपाल गोबर खाद के गड्ढे की जमीन की पैमाइश करने पहुंचा था. इस दौरान 4 युवतियों ने पैमाइश (नपाई) का विरोध किया और विवाद के बीच प्रधान पुत्र को चप्पलों से पीट दिया. इसके साथ ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद युवतियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में गोबर खाद के गड्ढे की जमीन की पैमाइश करने के लिए श्यामदासपुर के लेखपाल कुलदीप पहुंचे थे. लेखपाल ने गड्ढे की जमीन की पैमाइश करने के दौरान प्रधान श्रीप्रकाश के पुत्र अनुज को मौके पर बुलाया. इसके बाद जब नापजोख की जा रही थी, उसी दौरान गांव के ही राजाराम की पुत्री सरोजनी, सीता, निर्मला व सीता पुत्री राजू आरख ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश का विरोध किया.

प्रधान के पुत्र का आरोप- युवतियों ने झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

सभी युवतियों ने इस दौरान प्रधान पुत्र अनुज को चप्पलों से पीट दिया. अनुज को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी. यह देख ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले में प्रधान के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने चारों युवतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि अतरौली क्षेत्र के श्यामदासपुर के निवासी अनुज ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव की युवतियों ने पैमाइश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की है और धमकी दी है. इस सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस विवेचना कर रही है. जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement