चोरों का फेवरेट है इस शहर का बैंक, 4 बार कर चुके हैं चोरी, दिवाली पर भी बनाया निशाना

दिवाली की छुट्टी के मौके पर हरियाणा के सोनीपत में चोरों ने ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया. हैरानी की बात ये है कि इस बैंक में चोर पहले भी चार बार चोरी कर चुके हैं. दिवाली के मौके पर पांचवीं बार दीवार और खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए. हालांकि, इस बार चोर लॉकर से पैसा चुराने में कामयाब नहीं हो पाए.

Advertisement
एक ही बैंक में चार बार हो चुकी है चोरी एक ही बैंक में चार बार हो चुकी है चोरी

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में केंद्रीय सहकारी बैंक चोरों के निशाने पर है. दिवाली की छुट्टी के दौरान चोरों ने एक बार फिर इस बैंक को निशाना बनाने की कोशिश की. चोरों ने हुल्लाहेड़ी गांव के बैंक में वारदात को अंजाम दिया. इस बैंक में पहले भी चार बार चोरी की घटना हो चुकी है.

बैंक में लगातार हो रही चोरी को रोकने में सदर थाना पुलिस असहाय नजर आ रही है. दिवाली की तीन दिन की छुट्टी के दौरान चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर और गैस कटर का इस्तेमाल कर अंदर घुसने की कोशिश की. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही पुलिस- बैंक मैनेजर 

चोरी की घटना को लेकर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मैनेजर बलवान सिंह ने बताया कि बैंक में इससे पहले भी चार बार चोरियां हो चुकी हैं. सीसीटीवी में भी चोर साफ दिखाई दे चुके हैं. मगर, सोनीपत पुलिस चोरों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है.

उन्होंने कहा, 'बैंक में 3 दिनों की छुट्टी के बाद पहुंचे, तो देखा फिर चोरी हुई है. चोर गैस कटर से खिड़की को काटकर अंदर घुसे थे. जिस तिजोरी में कैश रखा था, उस तिजोरी को भी तोड़ने की कोशिश की गई.'

डीवीआर साथ ले गए चोर 

इतना ही नहीं, चोर अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी उठाकर ले गए हैं. बता दें कि इतनी बार चोरी होने के बाद भी बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है और बैंक गांव से बाहर बना हुआ है.

Advertisement

वहीं, घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि सुबह सूचना मिली थी कि हुल्लाहेड़ी गांव के ग्रामीण बैंक में चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की है. चोर गैस कटर से खिड़की को काटकर अंदर घुसे और डीवीआर को उठाकर ले गए हैं. उन्होंने बताया कि बैंक में जो कैश रखा था, उसे ले जाने में चोर सफल नहीं हो पाए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »