दबंग ने पूर्व प्रधान को अवैध तमंचे से मारी गोली, पुराने मामले में है सरकारी गवाह

UP News: बांदा में पूर्व प्रधान को अवैध तमंचे से गोली मारने वाले दबंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है. उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं. वहीं, पीड़ित पूर्व प्रधान का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है. उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
पीड़ित की हालत नाजुक. पीड़ित की हालत नाजुक.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 23 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

यूपी के बांदा में एक दबंग युवक ने पूर्व प्रधान को अवैध तमंचे से गोली मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. आनन फानन में खून से लथपथ अवस्था में पूर्व प्रधान को सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मामला अतर्रा थानाक्षेत्र के बल्लान गांव का है. बताया जा रहा है कि जिस दबंग भजन सिंह ने पूर्व प्रधान ओंकारनाथ द्विवेदी (58 साल) को गोली मारी, उससे उनकी पुरानी रंजिश है. पूर्व प्रधान उसी दबंग व्यक्ति भजन सिंह के एक पुराने मामले में भी सरकारी गवाह है.

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दबंग ने पूर्व प्रधान को गोली मारी, वह घायल होकर वहीं गिर पड़े. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान को अस्पताल में भर्ती करवाया. लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

वहीं, आरोपी भी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की. फरार आरोपी को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज
बांदा के डीएसपी आनंद पाण्डेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बल्लान गांव में भजन सिंह नामक शख्स ने पूर्व प्रधान ओंकारनाथ द्विवेदी को गोली मार दी है. हमारी एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ओंकारसिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया.

आरोपी भजन सिंह भी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. हमारी टीम ने आरोपी को आज यानी रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है. उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

वहीं, ओंकारसिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जैसे ही वह बयान देने की स्थिति में आते हैं तो उनसे बयान लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement