पुरानी रंजिश में रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला, पुणे के नवले ब्रिज पर धारदार हथियार से वार

पुणे के नवले ब्रिज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है (फोटो-ITG) पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है (फोटो-ITG)

ओमकार

  • पुणे,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

पुणे में एक रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया. घायल रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह घटना अंबेगांव पुलिस थाना क्षेत्र की है. जहां 18 मई 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे कटराज चौक से नवले ब्रिज हाईवे पर दत्तानगर चौक स्थित राजमाता भुयारी मार्ग के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया. हमले में घायल रिक्शा चालक की पहचान 30 वर्षीय सूरज माणिक काले के रूप में हुई है, जो कटराज स्थित जैन मंदिर के पास रहता है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक सूरज काले पेशे से रिक्शा चालक है और उस पर तीन अन्य रिक्शा चालकों ने धारदार हथियार से हमला किया. बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पिछले दो से तीन साल से विवाद चल रहा था. यह रंजिश सवारी बैठाने और रिक्शा स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई.

घटना के दौरान आरोपियों ने सूरज काले को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

अंबेगांव पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बापूसो बालासाहेब भोसले, गणेश हरिभाऊ धरपले और गणेश उर्फ भवाड्या हरिभाऊ धरपले के रूप में हुई है. तीनों आरोपी भी रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं और पुणे के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी और सवारी को लेकर विवाद को हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हमले की साजिश पहले से रची गई थी या फिर अचानक विवाद बढ़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement