शादीशुदा महिला से निकाह के लिए युवक ने बनाया दबाव, अश्लील तस्वीर वायरल करने की दी धमकी

यूपी के कानपुर में एक युवक ने शादीशुदा महिला से निकाह करने के लिए उस पर दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर उसकी अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी खोज में जुटी हुई है.

Advertisement
शादीशुदा महिला से निकाह के लिए युवक ने दी धमकी शादीशुदा महिला से निकाह के लिए युवक ने दी धमकी

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 08 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

कानपुर में एक युवक पर शादीशुदा महिला से जबरन निकाह करने के लिए उस पर दबाव डालने और उसकी तस्वीर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जिसके बाद वो परेशान होकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची. महिला ने कहा कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.

Advertisement

आरोपी युवक का नाम महताब आलम है जो जाजमऊ के हिंद इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर है. उसके अधीन एक हिंदू महिला भी वहीं नौकरी करती है जिसकी एक मासूम बेटी भी है.

आरोप है कि महताब उस महिला से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करना चाहता है जिसके लिए उसने महिला पर दबाव बनाया कि तुम मुस्लिम बनकर मुझसे जल्दी निकाह करो.  महिला ने इनकार किया तो उसने धमकी दी कि तुम्हारी फोटो से अश्लील तस्वीर बनाकर मैं वायरल कर दूंगा.

युवक की धमकी से जब महिला ज्यादा परेशान हो गई तो उसने पुलिस में शिकायत कराई. महिला की शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा जा रहा है कि आरोपी इससे नाराज होकर अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है. 

महिला ने भी कहा कि एक बार पहले भी वो चौकी पर शिकायत करने गई थी लेकिन पुलिस ने महताब को बुलाकर उसका समझौता करा दिया था. महिला के मुताबिक  इसके बाद आरोपी फिर उसे  परेशान करने लगा है. 

Advertisement

इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी ब्रजेश श्रीवास्तव का कहना है महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी महताब की तलाश की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement