टी-शर्ट या लाइफ जैकेट, आनंद महिंद्रा बोले- बनाने वाले को नोबेल न मिले, लेकिन बड़े काम की चीज है

Anand Mahindra Tweet Viral : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा Twitter पर पोस्ट किए गए फनी, इनोवेटिव आइडिया से भरे और मोटिनेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं. कुछ ऐसा ही उनके नए ट्वीट के साथ हुआ है, जिसे यूजर्स खासा पसंद करते हुए इसे शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2023,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Mahindra Chairman) और अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर खासे एक्टिव रहते हैं. वे आए दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो वायरल (Tweet Viral) हो जाता है. इसके साथ ही वे अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ शानदार तस्वीरें या वीडियो पोस्ट कर यूजर्स से उनके कैप्शन पूछते हुए कॉम्पिटीशन भी रखते हैं. उनके मोटिवेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चों की टी-शर्ट (T-Shirt) का डेमो दिखाया गया है. 

Advertisement

चौंका देगा ये एक मिनट का वीडियो
Anand Mahindra ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. करीब 1 मिनट के एक वीडियो में बच्चों की टी-शर्ट का डेमो दिखाया जा रहा है. इसमें एक व्यक्ति हाथ में टी-शर्ट लिए हुए है और फिर वो शख्स इसे एक डमी को पहना देता है. इसके बाद टी-शर्ट पहले हुए डमी को पहले वो एक पानी से भरे टब के पास बैठाता है और फिर एक दम से उसे पानी में धकेल देता है. इसके बाद जो होता है, वो निश्चित तौर पर चौंका देने वाला है और इसे देखकर आप भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. 

पानी में गिरते ही खुल जाते हैं एयरबैग
दरअसल, टी-शर्ट पहने हुए डमी जैसे ही पानी में गिरती है, तो उसकी T-Shirt एयरबैग की तरह खुल जाती है. यानी ये पानी के भीतर एक लाइफ जैकेट में तब्दील हो जाती है. ये बच्चों के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट है, जो उन्हें पानी में डूबने से बचाने का काम करता है. इस टी-शर्ट की सबसे खास बात ये है कि जब एयरबैग खुलता है, तो ये इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि पहनने वाले बच्चे का सिर ऊपर की तरफ रहता है, यानी नाक और मुंह में पानी जाने का सवाल ही नहीं. 

Advertisement

कैप्शन में लिखी ये बड़ी बात
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे इजाद करने वाले शख्स की जमकर तारीफ की है और इस इनोवेशन का बेहद जरूरी बताया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हो सकता है इसे नोबेल प्राइज ना मिले, लेकिन इस तरह की खोज मेरे जैसे लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मैं दो जवान बेटियों का दादा हूं और उनकी सेफ्टी और देख-रेख मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.' उनके इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लाइक मिल चुके थे. 

एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
Anand Mahindra द्वारा Twitter पर पोस्ट किए गए फनी, इनोवेटिव आइडिया से भरे और मोटिनेशनल ट्वीट्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं. कुछ ऐसा ही उनके नए ट्वीट के साथ हुआ है, जिसे यूजर्स खासा पसंद और शेयर कर रहे हैं. आनंद महिंद्रा की ट्विटर पर बड़ी फैन फॉलोविंग हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या 10.4 मिलियन है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement