भूल गए UAN नंबर, तो फिर कैसे निकलेगा PF का पैसा? जानिए पूरा प्रॉसेस

अगर आप अपना यूएएन भूल चुके हैं और अब आपको पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने की जरूरत पड़ गई तो फिर कैसे निकाल सकते हैं? यह समस्‍या कई लोगों के साथ आती है. यहां पूरा प्रॉसेस बताया गया है.

Advertisement
UAN भूलने पर कैसे निकलेगा पीएफ का पैसा. (Photo: File/ITG) UAN भूलने पर कैसे निकलेगा पीएफ का पैसा. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

अक्‍सर देखा जाता है कि प्राइवेट सेक्‍टर में काम करने वाले कर्मचारी अपना यूएएन नंबर भूल जाते हैं, जिसके बाद उन्हें अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने में समस्‍या आती है. हालांकि अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) वापस पाना बहुत ही आसान काम है. इसे आप घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. 

यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना यूएएन प्राप्त कर सकते हैं और यह भी बताएंगे कि क्षेत्रीय कार्यालय जाए बिना अपने ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) को निकालने के लिए इसका उपयोग कैसे करें? 

Advertisement

क्‍या होता है यूएएन?
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ऐसा नंबर होता है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा ईपीएफ में योगदान करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को दिया जाता है. यह 12 अंकों का एक विशेष नंबर होता है. यह कर्मचारी के पूरे करियर में अनचेंज रहता है, चाहे वे कितनी भी नौकरियां बदलें. यूएएन का उपयोग करके, कई कंपनियों से संबंधित कई ईपीएफ सदस्य आईडी को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ा जा सकता है.  

यह नौकरी बदलने पर भविष्य निधि बचे अमाउंट के ऑनलाइन और ऑटोमैटिक ट्रांसफर की सुविधा भी देता है, जिससे नियोक्ता का हस्तक्षेप कम हो जाता है. एक बार आपका यूएएन खाता एक्टिव हो जाने पर, आप ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर बाकी बचे अमाउंट की जांच कर सकते हैं. पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और अपने केवाईसी विवरण को अपडेट कर सकते हैं.  इसके अलावा, यह नौकरी बदलने के दौरान मैन्युअल, कागजी या नियोक्ता पर निर्भर लंबी प्रक्रियाओं की आवश्यकता को समाप्त करता है.   

Advertisement

 कैसे मिलेगा UAN नंबर?
अगर आप अपना यूएएन (UAN) भूल गए हैं, तो उसे फिर से पाने के लिए आप ईपीएफओ सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं. 

  • सबसे पहले पोर्टल पर जाएं और इम्‍पोर्टेंट लिंक के अंतर्गत 'अपना यूएएन जानें' चुनें.
  • अब अपना रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद अपने मोबाइल फोन पर मिले ओटीपी को दर्ज करें. 
  • अब आप अपना नाम, जन्मतिथि और पैन/आधार/सदस्य आईडी दर्ज करें. 
  • अगले स्‍टेप में 'Show my UAN' पर क्लिक करें.

 UMANG ऐप और एसएमएस कैसे मिलेगा यूएएन 
UMANG ऐप या एसएमएस का उपयोग करके आप भूले हुए UAN को कैसे फिर से पा सकते हैं.

  •  UMANG ऐप: कर्मचारी ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं, EPFO ​​सेवाओं पर जा सकते हैं, 'अपना UAN जानें' का चयन कर सकते हैं और OTP के माध्यम से अपने विवरण को सत्यापित कर सकते हैं.   
  •  एसएमएस: आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 (EPFOHO UAN KYA) पर एसएमएस भी भेज सकते हैं. 

EPFO पोर्टल से पीएफ का पैसा कैसे निकालें? 

  1. EPFO पोर्टल पर जाएं और अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
  2. 'ऑनलाइन सर्विस' टैब के अंतर्गत 'दावा (फॉर्म-31, 19, 10C और 10D)' विकल्प चुनें. 
  3. अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए UAN से जुड़े अपने बैंक खाता नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें.
  4. वचन पत्र पर 'हां' दबाएं और फिर 'ऑनलाइन दावा करने के लिए आगे बढ़ें' चुनें.
  5. 'मैं इसके लिए आवेदन करना चाहता/चाहती हूं' अनुभाग के अंतर्गत दावे का प्रकार चुनें - फॉर्म 19 (अंतिम ईपीएफ निपटान/पूर्ण निकासी), फॉर्म 10सी (अगर सेवा 10 वर्ष से कम है तो पेंशन निकासी), फॉर्म 31 (आंशिक निकासी/अग्रिम). 
  6. इसके बाद, अपना पता दर्ज करें, उद्देश्य चुनें (अगर आंशिक हो), और 'आधार ओटीपी प्राप्त करें' पर क्लिक करें.
  7. अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी दर्ज करें और फॉर्म जमा करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement