011-22901406 पर करें मिस्ड कॉल, PF Account का मिल जाएगा लेखा-जोखा

PF Account: SMS के जरिये भी PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजना होगा. जैसे ही आप SMS करेंगे, वैसे ही ईपीएफओ आपको आपके पीएफ योगदान और बैलेंस की जानकारी भेज देगा. 

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST
  • मिस्ड कॉल करके पता कर सकते हैें PF अमाउंट
  • मैसेज के जरिये भी PF खाते ही मिल जाएगी जानकारी

पीएफ की रकम आपकी गाढ़ी कमाई का हिस्सा होता है. हर महीने आपकी सैलरी (Salary) से काटकर भविष्य निधि खाते में पैसे जमा किए जाते हैं. आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि आप PF खाते में कितना अमाउंट है. कुल जमा राशि में आपके संस्थान का कितना योगदान है? PF अमाउंट पर कितना ब्याज मिला है? 

आप घर बैठे अपने पीएफ खाते से जुड़े सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं. आप चार आसान तरीकों PF खातों की जानकारी जुटा सकते हैं. इसके लिए आपको दफ्तर जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. 

Advertisement

मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ अमाउंट
अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर अपने पीएफ अकाउंट (PF Account) की सारी डिटेल जान सकते हैं. इसके लिए EPFO ने (011-22901406) नंबर जारी किया है. आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पर मिस्ड कॉल देनी होगी. जैसे ही आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, कुछ सेकंड रिंग के बाद फोन कट जाएगा और फिर खाते की पूरी जानकारी मैसेज के जरिये पहुंच जाएगी. 

मैसेज के जरिये पता करें PF Amount 
SMS के जरिये भी PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजना होगा. जैसे ही आप SMS करेंगे, वैसे ही ईपीएफओ आपको आपके पीएफ योगदान और बैलेंस की जानकारी भेज देगा. 

SMS भेजने का तरीका भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको 'EPFOHO UAN' लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा. यह सुविधा 10 भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला में उपलब्ध है.

Advertisement

अगर आप मैसेज अंग्रेजी भेजना चाहते हैं तो आपको EPFOHO UAN ENG लिखना होगा. अंतिम के तीन शब्द (ENG) का मतलब भाषा से है. अगर आप ये तीन शब्द डालेंगे, तो आपको अंग्रेजी में बैलेंस की जानकारी मिलेगी. अगर आप हिंदी (HIN) का कोड डालेंगे, तो आपको हिन्दी में जानकारी मिल जाएगी. ये ध्यान रखिये कि UAN की जगह आपको अपना UAN नंबर नहीं डालना है. इसे सिर्फ UAN लिखकर छोड़ दीजिए. 

EPFO की वेबसाइट से पता करें अमाउंट
आप EPFO की वेबसाइट पर जाकर भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए EPFO Passbook Protal पर अपने UAN और पासवर्ड से लॉग-इन करें. फिर 'Downloand/View Passbook' पर क्लिक करें. आप सीधे (https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login) पर UAN की मदद से लॉग-इन कर सकते हैं.

उमंग ऐप से भी पता चलेगा पीएफ अमाउंट
इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिये भी पीएफ खाते में जमा राशि को चेक कर सकते हैं. इसके लिए उमंग ऐप पर मौजूद EPFO सेक्शन में जाएं. Employee Centric Service पर क्लिक करें. View Passbook को चुनें और पासबुक देखने के लिए UAN से लॉग-इन करें. 

EPFO के नियम के मुताबिक फोन कॉल या फिर मैसेज के जरिये उसी उपभोक्ता को जानकारी मिलेगी, जिसका UAN एक्ट‍िव होगा. इसके साथ ही अगर आपका UAN आपके किसी भी बैंक खाते, आधार और पैन से जुड़ा हुआ है, तो आप अपने अंतिम योगदान और खाते की सारी डिटेल ले सकते हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement