अरबपतियों का 'सीक्रेट' एड्रेस, यूरोप के इन शहरों के दीवाने हुए दुनिया के रईस

क्या आप जानते हैं कि 2026 में दुनिया के सबसे अमीर लोग अपनी अगली बड़ी प्रॉपर्टी कहां खरीद रहे हैं? लंदन की ऐतिहासिक गलियों से लेकर मैड्रिड के आधुनिक विला तक, यूरोप के ये पांच शहर इस समय लग्जरी निवेश के नए पावरहाउस बनकर उभरे हैं.

Advertisement
यूरोप के ये शहर हैं अरबपतियों का ठिकाना (Photo-Pixabay) यूरोप के ये शहर हैं अरबपतियों का ठिकाना (Photo-Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

यूरोप हमेशा से अपनी शानो-शौकत और बेहतरीन प्रॉपर्टी मार्केट के लिए मशहूर रहा है. साल 2026 में भी दुनिया भर के बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स और रईसों के लिए यूरोप पहली पसंद बना हुआ है. चाहे समुद्र किनारे बसी खूबसूरत जगहें हों या दुनिया के बड़े बिजनेस हब, यूरोप में लाइफस्टाइल और पैसे की सुरक्षा, दोनों ही जबरदस्त मिलती है.

इंटरनेशनल प्रॉपर्टी एक्सपर्ट नाइट फ्रैंक (Knight Frank) के मुताबिक, 2026 में यूरोप के ये 5 शहर लग्जरी घरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में हैं.

Advertisement

मिलान (इटली)

ये शहर अब महज फैशन की राजधानी नहीं रह गया है, बल्कि इटली के आकर्षक नए टैक्स नियमों और निवेश नीतियों ने इसे दुनिया भर के रईसों के लिए एक 'हॉटस्पॉट' बना दिया है. यही वजह है कि साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय निवेशक यहां की ऐतिहासिक हवेलियों और आधुनिक लग्जरी अपार्टमेंट्स में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं, जिससे यहां प्रॉपर्टी खरीदना न केवल स्टेटस सिंबल बल्कि भविष्य के लिए एक मुनाफे वाला सौदा साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: युद्ध की आग में दुबई का रियल एस्टेट मार्केट, अरबों डॉलर के निवेश पर बड़ा खतरा

जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

शांति, प्राइवेसी और पैसे की सुरक्षा चाहिए, तो जिनेवा से बेहतर कुछ नहीं. लेक जिनेवा के किनारे बसे घर दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान घरों में से एक हैं. बड़े बिजनेसमैन और सेफ इन्वेस्टमेंट चाहने वालों के लिए यह हमेशा नंबर वन रहता है.

Advertisement

लिस्बन

 पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन इस समय पूरे यूरोप में लग्जरी घरों के मामले में सबसे तेजी से उभरता हुआ बाजार बनकर सामने आया है. पिछले कुछ सालों में, दुनिया भर के खरीदारों ने यहां निजी निवास और लंबे समय के निवेश के लिए जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है.

नाइट फ्रैंक के 'प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स' के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि लिस्बन की प्राइम रेजिडेंशियल कीमतों में सालाना लगभग 5.7% की शानदार बढ़त दर्ज की गई है. अगर आप यहां निवेश या रहने का मन बना रहे हैं, तो चियाडो (Chiado), प्रिंसिपे रियल (Príncipe Real) और अवेनिडा डा लिबरडाडे (Avenida da Liberdade) जैसे इलाके सबसे ज्यादा चर्चा में हैंय इन जगहों की खासियत यह है कि यहां आपको पुरानी विरासत वाली इमारतों को आधुनिक रूप में सजाया गया मिलेगा, साथ ही यहां के हाई-एंड अपार्टमेंट्स और पेंटहाउस अमीरों की पहली पसंद बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव से दुबई के रियल एस्टेट में मंदी की आशंका, क्या भारत आएंगे निवेशक

मोनाको

दुनिया के सबसे रईस लोगों की बात हो, तो मोनाको का नाम लिस्ट में  ऊपर आता है. भूमध्य सागर के तट पर बसा यह छोटा सा देश बरसों से अरबपतियों और ग्लोबल सेलिब्रिटीज का पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है. लोग यहां सिर्फ लग्जरी घरों के लिए नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली बेमिसाल प्राइवेसी और सुकून के लिए खिंचे चले आते हैं. मोनाको की इस लोकप्रियता के पीछे दो बड़े कारण हैं- एक तो यहां जमीन की भारी कमी है और दूसरा यहां की सरकार की शानदार टैक्स नीतियां.य यही वजह है कि दुनिया भर के अमीर यहां निवेश करना अपना सौभाग्य समझते हैं. यहां का 'एवेन्यू प्रिंसेस ग्रेस' पूरी दुनिया में इतना मशहूर है कि इसे दुनिया की सबसे महंगी रिहायशी सड़कों में गिना जाता है.

Advertisement

मैड्रिड 

स्पेन की शानदार राजधानी मैड्रिड इस समय यूरोप के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में सबसे तेजी से अपनी धाक जमा रही है. निवेशकों के लिए यह शहर एक ऐसा दुर्लभ संगम पेश करता है, जहां आर्थिक तरक्की, समृद्ध संस्कृति और यूरोप के अन्य बड़े शहरों के मुकाबले किफायती दाम तीनों एक साथ मिलते हैं. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, मैड्रिड में रिहायशी संपत्तियों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है. खास तौर पर सलामांका (Salamanca), चामबेरी (Chamberí) और अल विसो (El Viso) जैसे ऐतिहासिक इलाके अपने शाही पते और आलीशान घरों के लिए दुनिया भर के रईसों की पहली पसंद बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट का नया पावर सेंटर फरीदाबाद, क्या नोएडा और गुरुग्राम को देगा टक्कर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement