शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर 81,700 के नीचे कारोबार करने लगा, जबकि निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिरकर 25300 के नीचे कारोबार कर रहा था. निफ्टी बैंक में भी करीब 500 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के कारण बीएसई मार्केट कैप में 3.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ.
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी रही, जबकि बाकी 24 स्टॉक में गिरावट आई है. सबसे बड़ी गिरावट एयरटेल, इंडिगो और मारुति जैसे शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की आई है. आईटी, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स निगेटिव में कारोबार कर रहे हैं.
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
Renaissance Global के शेयर में 11 फीसदी की गिरावट आई है और यह 130 रुपये के नीचे आ चुका है. CreditAccess Grameen और विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में भी 7 फीसदी की गिरावट रही. करुर वैश्य बैंक के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट रही. टाटा कम्युनिकेशन के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की कमी है.
क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट?
2,475 शेयरों में गिरावट
4,144 शेयरों में से 1,483 शेयर में तेजी देखी जा रही है और 2,475 शेयरों में गिरावट आई है. 186 शेयर अनचेंज है. 83 शेयर 52 सप्ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 256 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर हैं. 140 शेयरों में अपर सर्किट और 132 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है.
(नोट - किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क