शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने शानदार कमबैक दिखाया है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 1500 अंक से ज्यादा गिर गया था और निफ्टी करीब 500 टूट गया था, लेकिन बाजार अच्छी तेजी पर बंद हुआ. सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,319 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 33 अंक चढ़कर 22,713 पर क्लोज हुआ.
सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर 71,545 स्तर से आज 1774 अंक चढ़ गया. वहीं निफ्टी दिन के निचले स्तर 22,182.55 से 531 अंक चढ़ा. बैंक निफ्टी में भी शानदार तेजी देखने को मिली है.
बीएसई के टॉप 30 शेयर सुबह के कारोबार के दौरान बुरी तरह टूटे थे. टीसीएस और एचसीएल को छोड़कर सभी शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे, लेकिन कारोबार बंद होने तक 18 शेयरों में तेजी रही. सबसे ज्यादा तेजी HCLtech और टेक महिंद्रा के शेयरों में 3 फीसदी की उछाल रही. आईटी, डिफेंस और बैंकिंग शेयरों ने इस रिकवरी में सबसे ज्यादा योगदान दिया.
सेक्टर्स की बात करें तो आईटी, मेटल और टेलीकॉम सेक्टर्स ने अच्छी तेजी दिखाई. बाकी सेक्टर्स में गिरावट रही, लेकिन इसमें भी एफएमसीजी, बैंकिंग और बाकी सेक्टर्स रिकवर हुए.
अचानक क्यों शेयर बाजार में तेजी?
गौतरलब है कि सुबह ट्रंप के ईरान जंग को लेकर दिए गए अपडेट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी. सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा और निफ्टी 470 अंक से ज्यादा गिर गया था. वहीं कच्चे तेल के दाम 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क