होर्मुज खुलते ही US मार्केट में बड़ी रैली... भारत के लिए भी गुड न्‍यूज, जानिए मंडे को क्‍या होगा

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं, क्‍योंकि तेल की कीमतें तेजी से नीचे आई हैं. साथ ही अमेर‍िकी बाजार में भी बड़ी रैली देखने को मिली है.

Advertisement
शेयर बाजार में तेजी के संकेत. (Photo: AI Generated) शेयर बाजार में तेजी के संकेत. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू है और अब ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज भी खोलने का ऐलान कर दिया है. ईरान ने कहा है कि जबतक सीजफायर लागू रहेगा, स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहेगा. यह खबर आते ही अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. अमेरिकी बाजार करीब 2 फीसदी की तेजी पर पहुंच गया. अमेरिकी बाजार में यह तेजी, तेल की कीमतों में करीब 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिरावट के बाद आई. अब भारतीय बाजार में भी बड़े गैप-अप का संकेत दिखाई दे रहा है. 

Advertisement

अमेरिका का डाऊ जोन्‍स 868 अंक या 1.79% चढ़कर 49,468 पर बंद हुआ. S&P 84 अंक या 1.15% से ज्‍यादा चढकर 7173 पर पहुंच गया. अमेरिका का डाऊ फ्यूचर अभी भी 800 अंकों से ज्‍यादा उछाल का संकेत दे रहा है. यह तेजी ईरान के होर्मुज खोलने के ऐलान के बाद आया है. 

तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट 
होमुर्ज खोलने की खबर आने के बाद तेल कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 11 फीसदी तक गिर गईं और 86 डॉलर के करीब पहुंच गईं. हालांकि, कारोबार बंद होने तक यह 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर था. इसके साथ ही WTI तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. 

भारतीय बाजार के लिए भी अच्‍छे संकेत 
होर्मुज खुलने की खबर भारतीय शेयर बाजार बंद होने के बाद आई. ऐसे में भारतीय बाजार पर इस सेंटिमेंट का असर नहीं दिखाई दिया. सोमवार को भारतीय बाजार में इस खबर का असर साफ तौर पर दिख सकता है. अभी गिफ्ट निफ्टी में करीब 300 अंकों की तेजी देखी जा रही है, जो यह संकेत देता है कि सोमवार को बाजार खुलने के बाद निफ्टी 300 अंक गैप-अप पर खुल सकता है. अगर ऐसा होता है तो व्‍यापक बाजार में बड़ी रैली होगी. लगभग सभी सेक्‍टर ग्रीन जोन में खुलेंगे. सभी निवेशकों के पोर्टफेलियो में अच्‍छी उछाल रहेगी. 

Advertisement

गैस-तेल की दिक्‍कत खत्‍म! 
होर्मुज खुलने से भारतीय जहाजें, जो मिडिल ईस्‍ट में अटकी हुई थीं, वह अब आने लगी हैं. साथ ही तेल की कीमतें गिरने से भारत सऊदी अरब, कतर जैसी जगहों से तेल और गैस सप्‍लाई पूरी क्षमता के साथ शुरू कर देगा. तेल-गैस की सप्‍लाई फिर से शुरू होने से आम आदमी को महंगे और देरी से मिलने वाले तेल-गैस में बड़ी राहत मिलेगी. इससे भारत में तेल और गैस को लेकर स्थिति सामान्‍य हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement