US में होने वाला था ये बड़ा खेल... ईरान युद्ध से पहले प्लानिंग, लपेटे में ट्रंप के डिफेंस सेक्रेटरी!

US-Iran War से पहले अमेरिका में बड़ा फाइनेंशियल दांव लगाने की तैयारी थी और रिपोर्ट की मानें, तो ये सब अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ का ब्रोकर करने वाला था.

Advertisement
अमेरिका के ईरान पर हमले से पहले बड़े निवेश की थी प्लानिंग.(Photo: Getty Images) अमेरिका के ईरान पर हमले से पहले बड़े निवेश की थी प्लानिंग.(Photo: Getty Images)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

अमेरिका और ईरान में युद्ध (US-Iran War) जारी है और हाल-फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इस बीच क्रूड की कीमतों में तेज उछाल के साथ ही शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस बीच एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए बताया गया है कि ईरान पर अमेरिकी हमले से पहले एक बड़ा खेल होने वाला था, जो किसी वजह से नहीं हो पाया. ये डिफेंस सेक्टर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिफेंस सेक्रेटरी से जुड़ा हुआ है. हालांकि, पेंटागन की ओर से आनन-फानन में बयान जारी कर इसे झूठा बताया गया है. आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला? 

Advertisement

US डिफेंस सेक्रेटरी हेगसेथ का नाम!
फाइनेंशियल टाइम्स की सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में मामले से परिचित तीन लोगों के हवाले से इस पूरे मामले को उजागर किया गया. इसमें बताया गया कि अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) के एक ब्रोकर ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले से कुछ हफ्ते पहले प्रमुख डिफेंस कंपनियों में बड़ा निवेश करने की कोशिश की थी. 

हेगसेथ के ब्रोकर द्वारा ईरान पर हमले से पहले ही डिफेंस फंड को खरीदने के प्रयास का आरोप लगाने के साथ ही रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि मॉर्गन स्टेनली वेल्थ मैनेजर ने ब्लैक रॉक से करोड़ों डॉलर के निवेश के बारे में संपर्क किया था. ये फरवरी 2026 में किया गया था, जिससे कि अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने से कुछ समय पहले डिफेंस इंडस्ट्रियल्स एक्टिव ईटीएफ में कई मिलियन डॉलर का निवेश किया जा सके.

Advertisement

सफल नहीं हो सकी प्लानिंग
रिपोर्ट इस खुलासे के साथ ही बताया गया है कि डिफेंस सेक्रेटरी हेगसेथ के ब्रोकर द्वारा तैयार की गई ये निवेश प्लानिंग हालांकि आगे नहीं बढ़ पाई. इसके पीछे बड़ी वजह ये रही कि बीते साल मई में लॉन्च किया गया यह फंड अभी तक मॉर्गन स्टेनली के ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं था. इसके साथ ही रिपोर्ट में ये साफ भी नहीं किया गया कि क्या इस पूरे माजरे के बारे में हेगसेथ को पता था कि उनका ब्रोकर आखिर कर क्या रहा है? 

ब्लैक रॉक की ओर से भी इस रिपोर्ट पर किसी भी तरह का कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया गया है, जबकि मॉर्गन स्टेनली ने भी इसे लेकर कोई तत्काल जवाब नहीं दिया है. 

पेंटागन ने बताया झूठी कहानी
इस पूरे मामले को लेकर पेंटागन के चीफ प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि यह कहानी पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है. उनके मुताबिक, न तो डिफेंस सेक्रेटरी हेगसेथ और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने इस तरह के किसी निवेश के बारे में ब्लैक रॉक से संपर्क किया था. 

Iran War से पहले मिलियन डॉलर के निवेश के इस प्रयास पर आई ये सनसनीखेज रिपोर्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नीतिगत फैसलों से पहले फाइनेंशियल और शेयर बाजारों में पूर्वानुमान के आधार पर किए लेन-देन की व्यापक जांच के बीच आई है. कुछ फैसलों से पहले पूरी प्लानिंग के तहत तगड़ा दांव लगाने के मामलों को लेकर कुछ एक्सपर्ट्स ने भी सवाल उठाया है कि किसी तरह जानकारियां समय से पहले लीक हुई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement