मिडिल ईस्ट में जंग... UAE में हाहाकार, टमाटर ₹250 किलो...तो प्याज ने निकाले आंसू

Onion-Tomato Price में उतार-चढ़ाव की शिकायत करने वाले निवासियों ने अर्थव्यवस्था मंत्रालय द्वारा कीमतों की निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण दल को दैनिक आधार पर जमीनी दौरे पर भेजने के कदम का स्वागत किया है.

Advertisement
मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच टमाटर-प्याज की कीमतों में तगड़ी तेजी. (Photo: Social Media) मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच टमाटर-प्याज की कीमतों में तगड़ी तेजी. (Photo: Social Media)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से मिडिल ईस्ट जल रहा है और इसकी आंच दुनिया के तमाम देशों में पहुंच रही है. एक ओर जहां बड़े तेल उत्पादकों ने हमलों के बीच क्रूड ऑयल प्रोडक्शन में कटौती का ऐलान कर हलचल मचाई, तो होर्मुज स्ट्रेट पर टैंकरों की आवाजाही पर ब्रेक से तमाम देशों में तेल-गैस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. ग्लोबल टेंशन का असर संयुक्त अरब अमीरात में महंगाई के रूप में देखने को मिला है. खासतौर पर टमाटर और प्याज की कीमतों में आए उछाल ने लोगों का तेल निकाल दिया है. 
 
दो दिन में आसमान पर कीमतें
यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा क्षेत्रीय संकट का बड़ा असर बीते दो दिनों में देखने को मिला है और टमाटर-प्याज जैसी रोजमर्रा में रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम में बड़ी अस्थायी वृद्धि देखी गई है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अल क्वोज के निवासी रिशाद अहमद ने बताया कि उन्हें यह जानकर भारी चिंता हुई कि उनके पड़ोस के सुपरमार्केट में टमाटर की कीमतें 10 दिरहम (करीब 250 रुपये) प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जो महज 5 दिरहम प्रति किलोग्राम थी. 

Advertisement

प्याज ने भी निकाले आंसू
ईरान युद्ध के बीच न सिर्फ टमाटर की कीमतों में तेजी आई है, बल्कि प्याज भी लोगों के आंसू निकालती नजर आ रही है. इस दौरान प्याज की कीमत पिछले हफ्ते के 4 दिरहम प्रति किलो के मुकाबले अब बढ़कर 7 दिरहम (करीब 175 रुपये) प्रति किलो पर पहुंच गई है. दुबई निवासी अब्दुल्ला ई ने बताया कि मिडिल ईस्ट में अशांति शुरू होने के बाद से वे अल अवेर बाजार लगातार जाते रहे हैं और कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव ही नजर आ रहा था. हालांकि कुछ फलों और सब्जियों की कीमतों में अचानक बहुत तेज वृद्धि हुई.

कीमतों पर लगाम के लिए ये एक्शन
UAE के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने हालांकि जरूरी रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच आनन-फानन में कदम उठाया. संयुक्त अरब अमीरात में आर्थिक विकास विभागों ने मिलकर विशेष निरीक्षण दल तैनात किया, जो अब एक संयुक्त राष्ट्रीय निगरानी दल के माध्यम से हर रोज दौरा कर अनुचित मूल्य वृद्धि को रोकने और उनपर निगरानी कर रहे हैं. खरीदारों ने बाजार में कीमतों को नियंत्रित करने के लिए निगरानी प्रयासों को तेज करने के  मंत्रालय के कदम का स्वागत किया है. 

Advertisement

स्थानीय निवासियों ने कहा जब मंत्री ने खुद टमाटर, प्याज जैसी चीजों में मूल्य वृद्धि को स्वीकार कर लिया है और कीमतों पर लगातार मंत्रालय निगरानी रख रहा है, तो ये राहत भरा है. इसके अलावा अतिरिक्त मात्रा में इन चीजों की आपूर्ति भी की गई है, जिससे कीमतें निश्चित रूप से कम होंगी.

बिना मंजूरी नहीं बढ़ा सकते दाम
रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में 9 प्रमुख वस्तुएं रेग्युलेटर मूल्य निर्धारण नीतियों के अंतर्गत आती हैं. इनमें एडिबल तेल, अंडे, मिल्क प्रोडक्ट्स, चावल, चीनी, मुर्गी पालन, दालें, रोटी और गेहूं शामिल हैं. इन वस्तुओं की कीमतों में मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति के बिना कोई भी वृद्धि नहीं की जा सकती है. अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि आवश्यक वस्तुएं पूरे यूएई में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए कई विकल्प भी मौजूद हैं, जिससे चिंता की कोई बात नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement