Stock Market Crash: बजट में हुआ ये सिर्फ एक ऐलान... बाजार में हाहाकार, झटके में 8 लाख करोड़ स्‍वाहा!

बजट में सिर्फ एक ऐलान के बाद गिरावट आई है. सरकार ने एक बार फिर ट्रांजेक्‍शन टैक्‍स बढ़ा दिया है. सरकार ने एफ एंड ओ के तहत STT रेट्स को बढ़ा दिया है.

Advertisement
अचानक बिखरा शेयर बाजार. (Photo: File/ITG) अचानक बिखरा शेयर बाजार. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

बजट में एफ एंड ओ के तहत STT को बढ़ा दिया गया है. पिछली बजट में भी इसको बढ़ाया गया था.  इस बार ऑप्‍शन के तहत STT को 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया है. जबकि फ्यूचर में 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया है.  इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 
                               
इंट्राडे के दौरान सेंसेक्‍स में 2000 अंकों की गिरावट आई थी. जबकि निफ्टी 700 अंक गिर गया था. कैपिटल सेक्‍टर के शेयरों में भारी गिरावट रही. दोपहर 1 बजे सेंसेक्‍स 600 अंक टूटकर 81,700 पर करोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 220 अंक टूटकर 25,100 अंक पर कारोबार कर रहा था. बीएसई, ग्रो जैसे शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है.

Advertisement

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी सभी शेयर करीब 8 फीसदी तक टूटे हैं. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर समेत सभी सेक्‍टर्स में गिरावट है. पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है. 

8 लाख करोड़ का नुकसान
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी गिरावट आई है. कल बीएसई मार्केट कैप 460 लाख करोड़ रुपये था, जो आज 8 लाख करोड़ रुपये घटकर 52 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. 

क्‍या है एसटीटी? 

शेयर बाजार में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लगता है, जिसे STT कहा जाता है.  एक बार फिर STT को बढ़ाया गया है, जबकि पछिली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी. इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है. 

Advertisement

विदेशी निवेशकों के लिए खास ऐलान
बजट में शेयर बाजार को लेकर खास ऐलान किया गया है. अब PIO को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी दी गई है, यानी कि भारतीय मूल के व्‍यक्ति, जो विदेशो में रहते हैं, वो भी अब भारतीय बाजार में निवेश कर सकते हैं. इस बड़े ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का भारत में आना तय माना जा रहा है. 

बाजार खुलते ही Hidustan Zinc के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई. हालांकि, डिफेंस स्टॉक में खरीदारी देखने को मिल रही है. BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. मेटल स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है और ये ग्रीन में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement