सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार लगातार तेजी दिखा रहा है. मंगलावार के बाद बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई. इसका सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल के दामों में तेजी से गिरावट है. वहीं ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध विराम में तेजी आई है.
बीएसई सेंसेक्स 1205 अंक या 1.63 फीसदी चढ़कर 75273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394 अंक या 1.72 फीसदी उछलकर 23,306 पर क्लोज हुआ. निफ्टी बैंक में भी 1100 अंकों की तेजी आई.
BSE टॉप 30 के 26 शेयरों में तेजी रही, जबकि 4 स्टॉक गिरावट पर बंद हुए. सबसे ज्यादा तेजी टाइटन के शेयरों में 4 फीसदी की रही. इसके साथ ही इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही.
18 लाख करोड़ की कमाई
शेयर बाजार में तेजी के कारण बुधवार को निवेशकों ने जबरदस्त कमाई की. 24 मार्च को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 422.78 लाख करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 431 लाख करोड़ रुपये हो गया. यानी निवेशकों को 9 लाख करोड़ की कमाई हुई है. वहीं मगंलवार को भी करीब 9 लाख रुपये का इजाफा हुआ था. ऐसे में देखा जाए तो 2 दिनों के दौरान 18 लाख करोड़ की कमाई हुई है.
क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?
188 शेयरों में अपर सर्किट
बीएसई के 2,953 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,362 शेयरों में गिरावट रही. 67 शेयर 52 वीक के हाई पर और 245 शेयर 52 वीक के लो पर थे. 188 शेयरों में अपर सर्किट लगा और 173 शेयरों में लोअर सर्किट दिखाई दिया.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क