विदेश से PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-इजरायल के बीच अब होने वाली है ये बड़ी डील

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल से बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा शुरू हो चुकी है और जल्‍द ही इसपर मोहर लग सकती है.

Advertisement
इजरायल दौरे पर पीएम मोदी. (Photo: ITG) इजरायल दौरे पर पीएम मोदी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर हैं और वहां से उन्‍होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और भी मजबूत करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है. इजराल में संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि इजरायल और भारत के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत शुरू हो गई है. उन्‍होंने आगे कहा कि जल्‍द ही दोनों देश इसे अंतिम रूप दे सकते हैं. 

Advertisement

हालांकि, पीएम मोदी के इस ऐलान से कुछ दिन पहले ही FTA पर चर्चा के लिए बैठक शुरू हो गई थी. 23 फरवरी को दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पहले दौर की बैठक शुरू हुई थी. यह बैठक 26 फरवरी तक चलने वाली है, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जल्‍द ही दोनों देश FTA को लेकर किसी आम सहमति पर पहुंच सकते हैं. 

वहीं इजरायल में आज पीएम मोदी के दौरे का अंतिम दिन है. इस दौरे का मुख्‍य उद्देश्‍य द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक रणनीतिक और बहुआयामी बनाने पर जोर देना है. साथ ही डिफेंस, साइंस-टेक्‍नोलॉजी, ट्रेड, एग्रीकल्‍चर, जल प्रबंधन जैसे सेक्‍टर्स को मजबूत करने पर रहा. 

अभी बहुत बड़ा व्‍यापार नहीं
भले ही भारत और इजरायल के बीच ट्रेड डील को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक इन दोनों देशों के बीच बहुत बड़ा व्‍यापार नजर नहीं आता है. हालांकि धीरे-धीरे इन दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार लगभग 3.62-3.75 बिलियन डॉलर यानी करीब 340 अरब रहा, जिसमें भारत का निर्यात करीब 2.14 अरब डॉलर और आयात 1.6 अरब डॉलर रहा.

Advertisement

2021 में बंद हो गई थी चर्चा 
भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चर्चा कोई नई बात नहीं है. पहले भी यह चर्चाएं हो चुकी हैं, जो साल 2021 में बंद हो गई थी. हालांकि एक बार फिर इसपर चर्चा शुरू हुई है, जिसे लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि जल्‍द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा.

गौरतलब है कि भारत और इजरायल दोनों के बीच व्यापार में हीरे (diamonds), रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि उत्पाद, तकनीक-आधारित वस्तुओं और मशीनरी आदि चीजों का व्‍यापार होता है. लेकिन इस ट्रेड डील के बाद दोनों देशों के बीच यह कारोबार और तेजी से बढ़ सकता है. साथ ही कई सेक्‍टर्स तक भारत और इजरायल की पहुंच बढ़ सकती है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement