70% खुला वर्ल्‍ड मार्केट, 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड डील... पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे!

बजट और ट्रेड डील्‍स पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के लिए दुनिया का 70 फीसदी मार्केट खुल चुका है. सिर्फ टेक्‍सटाइल के लिए 35 हजार करोड़ का मार्केट खुला है.

Advertisement
 पीयूष गोयल. (Photo: File/ITG) पीयूष गोयल. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

बजट पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे के लिए बड़े पैमाने पर बजट सुनिश्चित किया गया है, जब यूपीए की सरकार थी तो एक हजार करोड़ का प्रावधान होता था, लेकिन इस बार बीस हजार करोड़ किया गया है. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की बहुमुखी सोच भारत के विकास को दर्शाती है. डेटा केवल नवी मुंबई में आते है,  जिसका सीधा लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि हर नागरिक का चाहे वो जहां रहे, जिस भी जाति का हो हर एक लिए उनके उज्‍जवल भविष्य के लिए रोज़गार बढ़ाना इस बजट का आधार स्तंभ माना जा सकता है. 

Advertisement

38 देशों के साथ FTA
गोयल ने कहा कि बच्चों के कौशल को डेवलप करने के लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया है. जब रेलवे और पोर्ट का विकास होगा तब स्वाभाविक है महाराष्ट्र को लाभ होगा, टूरिज्‍म को बल मिलेगा और शिवाजी महाराज के किलो पर लोग जाएंगे. जिस प्रकार से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 38 देशों के साथ किया गया है, उससे देश आगे बढ़ रहा है.

उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड का 70 प्रतिशत भारत के लिए खुला है. इन ट्रेड डील्‍स के दौरान हमारे किसानों के हितों को भी सुरक्षित रखा गया है. लेबर वर्ग के लिए भी बहुत सारे प्रावधान किया गए है. यह बजट आने वाले दिनों में भारत को विकसित करने का अहम कदम है. 

पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस आज निराश है उनके पास विकास के लिए कोई सुझाव नहीं है. रोज झूठी बाते बोल के भ्रम फैलाते हैं. राहुल गांधी जैसे डिस्क्रिएटेड नेता और उनके एलाउंस यह लाख कोशिश कर ले, लेकिन  भारत को विकसित बनाने से रोक नहीं सकता. यह जानता द्वारा ठुकराई हुई पार्टी है. 

Advertisement

35 हजार करोड़ का टेक्‍सटाइल रास्‍ता खुल रहा
जब नासमझ लोग राजनीति में आ जाते है, तब ऐसे आरोप लगाते है. भारत आज टेक्सटाइल में प्रगति कर रहा है और आने वाले दिनों में दोगुना हो जाएगा,  जो फ्री ट्रेड किया है उसने 35 हजार करोड़ का टेक्सटाइल ट्रेंड का रास्ता खुल रहा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जीरो ड्यूटी टेक्सटाइल पर लगाई गई, अगर वो अमेरिका से कॉटन और यान खरीदे तभी ये संभव होगा. 

70 फीसदी मार्केट भारत के लिए ओपेन
इतना बड़ा मार्केट जब खुलेगा तब कपास की मांग और बढ़ेगा, जिससे हमारे किसानों को फायदा पहुंचेगा. उन्‍होंने कहा कि किसानों को अपार अवसर मिलेंगे, 70 प्रतिशत मार्केट भारत के लिए खुल गया है. एयूरोपियम मार्केट हो,ब्रिटेन हो न्यूज़ीलैंड हो शून्य ड्यूटी पर प्रोडक्ट भेजे जाएंगे.  

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री ने कहा कि जब भी हम ट्रेड करते है तो देखते है की वहां क्या बन रहा है, जो यहां भी बन रहा है. ऐसी चीजों को हम भारत आने नहीं देते या फिर ज्‍यादा ड्यूटी लगाते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के मसाले, फल और सब्जियों के लिए भी विश्व का मार्केट खुल जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement