Petrol-Diesel Price Today: क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? लगातार 5वें दिन नहीं बढ़ी कीमत, जानें अपने शहर का भाव

Today Petrol and Diesel Prices: गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 5वें दिन स्थिर रहे. इसके बावजूद ईंधन की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है. चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, भोपाल और पटना सहित कई शहरों में पेट्रोल के रेट 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं. जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव.

Advertisement
Today Petrol and Diesel Prices in India: पेट्रोल-डीजल के दाम Today Petrol and Diesel Prices in India: पेट्रोल-डीजल के दाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

Petrol and Diesel Rate Updates Today: लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये लीटर के आंकड़े के पार जा चुके हैं. वहीं डीजल में कई जगह 100 रुपये के पार बिक रहा है. हालांकि, राहत की बात ये है कि पिछले 5 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. गुरुवार को लगातार 5वें दिन पेट्रोल डीजल कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ.

Advertisement

आज (गुरुवार) पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी या गिरावट देखने को नहीं मिली जिसके कारण देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Petrol Price) 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट (Diesel Rate) 89.87 रुपये प्रति लीटर पर है. लगातार स्थिर रहने के कारण अब ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या पेट्रोल-डीजल के भाव कम होंगे? 

जानें प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस तरह है...  

शहर पेट्रोल    डीजल
दिल्ली 101.84  89.87
मुंबई 107.83  97.45
चेन्नई 101.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
बेंगलुरु 105.25 95.26
भोपाल 110.20 98.67
चंडीगढ़ 97.93 89.50
रांची 96.68 94.84
लखनऊ 98.92 90.26
पटना 104.25 95.57

पिछले 5 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम 
पिछले 5 दिनों ने ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम  101.84 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, भोपाल और पटना में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं. 

Advertisement

क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त है. केंद्र सरकार यदि एक्साइज ड्यूटी में कुछ कटौती करती है तो आम लोगों  राहत मिस सकती है. लेकिन, फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, यदि सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करती है तो इससे सिर्फ 0.2% ही महंगाई कम होगी. चैनल के सूत्रों का कहना है कि सरकार की फिलहाल पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाने की कोई इच्छा नहीं है.

हर दिन अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement