5 दिन... ₹45000Cr की कमाई, रिलायंस ने कराई मौज, लेकिन HDFC ने डुबोया पैसा

Middle East War के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी बीते सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एक ओर जहां Reliance ने पांच दिन में निवेशकों को 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कराई, तो वहीं HDFC Bank ने निवेशकों के 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा डुबो दिए.

Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी रिलायंस ने कराई कमाई. (File Photo: ITG) बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी रिलायंस ने कराई कमाई. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) बढ़ने के बीच भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह भारी उथल-पुथल (Stock Market) देखने को मिली. कभी सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह क्रैश नजर आए, तो कभी तेज उछाल के साथ कारोबार करते हुए दिखे. हालांकि, इन दौरान कुल मिलाकर पांच कारोबारी दिनों में BSE Sensex 30.96 अंक की गिरावट में रहा, तो NSE Nifty में 36.6 अंक की मामूली गिरावट दर्ज की गई. 

Advertisement

इस बीच देश की 10 सबसे बड़े कंपनियों में से पांच को करीब 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. एक ओर जहां देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के पांच दिन में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए, तो वहीं देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Industries बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों को ताबड़तोड़ 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करा डाली. 

HDFC Bank ने डुबोया निवेशकों का पैसा
बीता सप्ताह जिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए खराब साबित हुआ, उनमें सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पैसे लगाने वाले रहे. बैंक में सीनियर लेवल पर मची उथल-पुथल से HDFC Bank Share में तगड़ी गिरावट आई. बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफा देने ये हालात पैदा हुआ. इस तरह पिछले हफ्ते HDFC Bank Market Cap कम होकर 12.01 लाख करोड़ रुपये पर आ गया और निवेशकों के 56,124 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. 

Advertisement

एचडीएफसी बैंक के अलावा जिन कंपनियों ने निवेशकों को झटका दिया. उनमें HUL की मार्केट वैल्यू 18,009 करोड़ रुपये कम होकर 4.89 लाख करोड़ रुपये, Bajaj Finance MCap 15,338 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ  5.16 लाख करोड़ रुपये और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,127 करोड़ रुपये घटकर 8.64 लाख करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा ICICI Bank MCap में 6,171 करोड़ रुपये की कमी आई और ये घटकर 8.91 लाख करोड़ रुपये रह गया. 

अंबानी की कंपनी ने करा दी मौज 
गिरावट के बाद अगर बात करें, पिछले सप्ताह कमाई कराने वाली कंपनियों के बारे में, तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के निवेशकों ने सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही 45,943 करोड़ रुपये छाप डाले और Reliance Market Cap उछलकर 19.14 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा Bharti Airtel MCap 24,462 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 10.52 लाख करोड़ रुपये, जबकि SBI Market Cap 10,707 करोड़ रुपये चढ़कर 9.76 लाख करोड़ रुपये हो गया. 

कमाई कराने वाली पांच कंपनियों में अगला नाम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का रहा. LIC Market Cap 2,625 करोड़ रुपये की बढ़त लेकर 4.91 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का मार्केट कैप (Infosys Market Cap) 2,474 करोड़ रुपये की उछाल के साथ बढ़कर 5.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

Advertisement

एक दिन में ही पलट गई बाजी
पीटीआई की रिपोर्ट में रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा के हवाले से कहा गया कि सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज बढ़त हासिल की और निवेशकों ने तगड़ी कमाई की, लेकिन गुरुवार को आई गिरावट ने पूरी कमाई स्वाहा कर दी. हालांकि, आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुआ. BSE Sensex 325 अंक उछलकर 74,532.96 पर क्लोज हुआ था, जबकि NSE Nifty 112 अंक की बढ़त लेकर 23,114 पर बंद हुआ था. 

नंबर-1 पर रिलायंस का दबदबा
मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की Top-10 Firms की रैकिंग में पिछला सप्ताह भी रिलायंस के नाम रहा और ये नंबर-1 पायदान पर काबिज रही. इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एलआईसी और एचयूएल का स्थान रहा. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement