Global Stock Market Fall: आज कुछ बड़ा होने वाला है... क्या करेंगे ट्रंप? दहशत में दुनिया के शेयर बाजार

Donald Trump ने आज मंगलवार को ईरान में कुछ बड़ा होने की धमकी दी है और इसे लेकर दुनियाभर के शेयर बाजारों में दहशत का माहौल है. जापान के निक्केई से लेकर साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स तक में गिरावट देखने को मिल रही है.

Advertisement
एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट. (File Photo: ITG/AP) एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट. (File Photo: ITG/AP)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

आज कुछ बड़ा होना वाला है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में मंगलवार को अटैक की धमकी बीते दिनों दी थी और वो दिन अब आ गया है. Trump Warning का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है. एशियाई शेयर बाजार खुलने के साथ ही घराशायी और घबराए नजर आ रहे हैं और रेड जोन में बने हुए हैं. वहीं भारतीय शेयर बाजार का संकेतक माना जाने वाला गिफ्टी निफ्टी (Gift Nifty) करीब 200 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया है. 

Advertisement

एशियाई बाजारों में सब लाल-लाल 
ईरान पर मंगल भारी पड़ सकता है और अमेरिका की ओर से बड़ा अटैक किया जा सकता है. इस डर से एशियाई शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ ओपन हुए. खबर लिखे जाने तक जापान का निक्केई इंडेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 200 अंक फिसलकर कारोबार करता नजर आया. 

सिर्फ यही नहीं बल्कि साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है और ये भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है. अन्य एशियन मार्केट्स पर नजर डालें, तो DAX 140 अंक की गिरावट में नजर आया. 

Gift Nifty में तेज गिरावट
मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी अपनी ओपनिंग के साथ ही फिसल गया. ये इंडेक्स भारतीय शेयर बाजार को लेकर संकेत देने वाला माना जाता है. इसकी चाल पर नजर डालें, तो खबर लिखे जाने तक Gift Nifty 160 अंक की गिरावट के साथ 22,864 के लेवल पर आ गया था. 

Advertisement

इससे पहले बीते कारोबारी दिन अमेरिका में Dow Futures 103 अंक फिसलकर बंद हुआ था, तो वहीं S&P Index भी गिरावट के साथ 6,632 पर क्लोज हुआ था. विदेशी बाजारों में ये गिरावट भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव सिग्नल देती नजर आ रही है. 

Trump ने दी थी क्या धमकी? 
एक बार ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी पर नजर डालें, तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए धमकी दी थी कि वह अब ईरान पावर प्लांट और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे. ट्रंप ने कहा था कि मंगलवार को ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा.यही नहीं उन्होंने गाली-गलौज वाले अंदाज में ये कहा था कि, 'होर्मुज खोलो, वरना जहन्नुम में रहोगे. बस देखते रहो. अल्लाह की तारीफ करो.'

कल सेंसेक्स-निफ्टी ने किया था हैरान
बीते कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने दिनभर हैरान किया था. बीएसई का सेंसेक्स खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में जहां 500 अंक से ज्यादा फिसल गया था, तो वहीं मार्केट क्लोज होने पर ये रॉकेट की तरह भागते हुए 787 अंक चढ़कर 74,106 के लेवल पर बंद हुआ था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी भी ओपनिंग के बाद गिरावट में कारोबार करता दिखा, लेकिन अंत में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए तेज बढ़त लेकर 255 अंकों की उछाल के साथ 22,968 पर क्लोज हुआ था. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement