Trump 2.0 की शुरुआत... शपथ से पहले उछला था शेयर बाजार, आज मिल रहे ये संकेत

Donald Trump ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपनी दूसरी पारी का आगाज कर दिया है और उनकी शपथ से पहले भारतीय शेयर बाजार ने भी उन्हें सलाम किया था. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली थी.

Advertisement
ट्रंप की वापसी का दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख सकता है असर ट्रंप की वापसी का दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख सकता है असर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है और उनकी शपथ से ठीक पहले भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. वहीं बात करें शपथ के बाद आज बाजार के रुख के बारे में, तो मंगलवार को ग्लोबल संकेत मिले-जुले मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में जहां तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, तो वहीं Gift Nifty में सुस्ती नजर आ रही है. बीते कारोबारी दिन की बात करें, तो सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती सुस्ती के बाद अचानक तेजी पकड़ी थी. आइए जानते हैं कि ट्रंप 2.0 में कैसी रहे शेयर बाजार की चाल? 

Advertisement

ट्रंप की दूसरी पारी में कैसी रहेगी बाजार की चाल? 
Donald Trump की अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में दूसरी पारी की शुरुआत ऐसे समय में हो रही है, जबकि बीते करीब चार महीनों से भारतीय शेयर बाजार में खासी उथल-पुथल मची हुई है. बीते सितंबर 2024 से अब तक Sensex-Nifty दोनों इंडेक्स अपने हाई से करीब 11 फीसदी तक टूट चुके हैं. ऐसे में भारत समेत दुनिया भर के बाजारों को ट्रंप सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्रंप की नीतियां अमेरिका में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देती हैं, तो फिर ग्लोबल मार्केट्स में पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल सकता है और इससे भारतीय बाजार को भी फायदा होगा. ट्रंप 2.0 में खासकर IT और Pharma शेयरों पर अधिक प्रभाव दिखने की उम्मीद है. 

चुनाव में जीत के बाद उछला था बाजार
अब जबकि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हो चुकी है, तो दुनिया भर के बाजारों पर मंगलवार को Donald Trump Impact देखने को मिल सकता है. भारतीय शेयर बाजार की अगर बात करें, तो ट्रंप की राष्ट्रपति चुनावों में जीत हो, या फिर शपथ से पहले का माहौल, दोनों ही दिन Sensex-Nifty ने तगड़ी छलांग लगाई. ट्रंप की जीत के बाद बीते 6 नवंबर को सेंसेक्स 900 अंक, जबकि निफ्टी करीब 350 अंक उछलकर क्लोज हुआ था. तो शपथ से ऐन पहले बीते कारोबार दिन सोमवार को भी बाजार ग्रीन जोन में क्लोज हुआ था.  

Advertisement

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार
ट्रंप की शपथ के बाद शेयर बाजार पर भी असर देखने को मिल सकता है. दरअसल, ग्लोबल इंडिकेट्स की बात करें, तो एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. जापान का निक्केई (Japan Nikkei) इंडेक्स 0.52% ऊपर, जबकि साउथ कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.97% की बढ़त के साथ ओपन हुआ. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 1.2%  और हांगकांग का HangSang फ्यूचर्स ने उछाल के साथ 20,278 पर ट्रेड किया. हालांकि, दूसरी ओर Gift Nifty में ग्रीन जोन में शुरुआत के बाद मामूली सुस्ती देखने को मिल रही है. 

कल उछला था भारतीय शेयर बाजार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले करीब 300 अंक चढ़कर 76,978.53 के लेवल पर खुला और करीब 700 अंक की तेजी लेकर 77,318.94 के स्तर तक गया. हालांकि, अंत में इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, फिर भी Sensex 454.11 अंक उछलकर 77,073.44 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी इंडेक्स ने भी ग्रीन जोन में कारोबार शुरू किया था और 23,391 तक उछला था. अंत में Nifty 141.55 अंक चढ़कर 23,344.75 पर क्लोज हुआ था.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement