Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हो गए अपडेट, यहां चेक करें तेल का लेटेस्ट रेट

Petrol Price Diesel Rate Today 25 July Updates: राष्ट्रीय बाजार में बीते दो महीने से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं.

Advertisement
Fuel Price Today petrol diesel rate no change today 25 july 2022 Fuel Price Today petrol diesel rate no change today 25 july 2022

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST
  • देश में आज भी नहीं बदलीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
  • दिल्ली में 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल
  • 21 मई के बाद से स्थिर पेट्रोल-डीजल का भाव

iocl.com, Petrol-Diesel Price Today Updates: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज (सोमवार), 25 जुलाई के लिए वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol and Diesel Prices) कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि बीते कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट आई है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड करता दिखाई दे रहा है. इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं.

Advertisement

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं...

शहर का नाम पेट्रोल रु. प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल के रेट में अगर लगातार गिरावट आई तो राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है. 

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. 

Advertisement

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
रांची 99.84 94.65
लखनऊ 96.57  89.76 
पटना 107.24 94.02
श्रीगंगानगर 113.65 98.39
गुरुग्राम   97.18  90.05 
जयपुर 108.48  93.72 
भोपाल 108.65  93.90 
पोर्ट ब्लेयर 84.10 79.74
बेंगलुरु 101.94 87.89

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement