केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश किया है. बजट पर विभिन्न राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. केरल से सांसद शशि थरूर ने बजट भाषण में अपने राज्य का उल्लेख न होने पर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और केंद्र सरकार से इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगा है.