ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को भाई की रहस्यमत तरीके से मौत के बाद जमानत मिल गई है. रौशन आनंद आज सहरसा जाकर अपने मृतक भाई प्रिंस की अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद उनके वकील ने कहा कि कोर्ट में पक्ष रहते हुए हमने कहा, अगर इस FIR को एक्सेप्ट भी किया जाए तो रौशन आनंद इस घटना में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा हम पर षडयंत्र का आरोप है तो खान के बॉडीगार्ड के फायरिंग की बात क्यों छिपाई गई? कोर्ट का ऑब्जर्वेशन था कि दोनों टीचर हैं, हेल्दी कम्पटीशन करें.