अमित शाह और सम्राट चौधरी की आज कोलकाता में होगी मुलाकात, बिहार को मिलने वाला है नया चेहरा?

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज पटना से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट पर बातचीत में डिप्टी सीएम ने बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने राष्ट्रपति के अपमान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति का जिस तरह से अपमान किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. यह सीधे तौर पर महिलाओं का अपमान है.

Advertisement
सम्राट चौधरी कोलकाता रवाना. (File Photo: ITG) सम्राट चौधरी कोलकाता रवाना. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • पटना,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज रविवार को पटना से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं. उनके इस दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. कोलकाता में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

Advertisement

सम्राट चौधरी ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है. उनका कहना था कि यह घटना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे गलत संदेश जाता है.

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी अकेले नहीं, ये 4 नाम रेस में... नीतीश के बाद अब कौन बनेगा बिहार का CM?

डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और राजनीतिक शिष्टाचार दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस दौरे के राजनीतिक मायने कुछ और ही निकाले जा रहे हैं. चर्चा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच सम्राट चौधरी का यह दौरा बेहद अहम है.

बैठक को लेकर सस्पेंस बरकरार

Advertisement

डिप्टी सीएम सीधे बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होगी. बिहार का नया चेहरा कौन होगा? इन तमाम सवालों के जवाब अमित शाह के साथ होने वाली इस मुलाकात के बाद ही साफ हो पाएंगे. फिलहाल, दिल्ली से लेकर पटना तक की राजनीति में इस बैठक को लेकर सस्पेंस बरकरार है.

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री से होगी मुलाकात

सम्राट चौधरी की इस यात्रा को लेकर यह भी माना जा रहा है कि कोलकाता में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान कई राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, इस मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है. फिलहाल सम्राट चौधरी के कोलकाता दौरे और अमित शाह से संभावित मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: शुभम निराला)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement