पटना में 35 लाख की रहस्यमयी चोरी, पूरा सामान छोड़ चोरों ने सिर्फ सोने-हीरे के जेवर किया पार

बिहार की राजधानी पटना में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक अपार्टमेंट में घुसकर चोरों ने 35 लाख रुपये के कीमती आभूषण पार कर दिए.

Advertisement
पटना में एक फ्लैट से 35 लाख रुपये का आभूषण चोरी हो गया. (Photo: Screengrab) पटना में एक फ्लैट से 35 लाख रुपये का आभूषण चोरी हो गया. (Photo: Screengrab)

राजेश कुमार झा

  • पटना,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

पटना सिटी के अगमकुआ थाना क्षेत्र में हुई 35 लाख रुपये से अधिक की चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ी बात मुनींद्र अपार्टमेंट के एक फ्लैट में हुई इस वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उसने पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों को चिंतित कर दिया है.

घटना फ्लैट नंबर 202 की है. जहां शिक्षक ब्रजेश नंदन प्रताप और उनकी पत्नी नीतू कुमारी रहते हैं. नीतू कुमारी नालंदा मेडिकल कॉलेज में क्लर्क हैं. घटना वाले दिन दोनों पति-पत्नी रोज की तरह अपने-अपने काम पर गए हुए थे. इसी बीच अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अजीब चोरी: घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट ले भागा, CCTV में दिखा चोर

सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने पूरे घर को खंगालने के बजाय सीधे उस गोदरेज अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें सोने के गहने और डायमंड के जेवरात रखे थे. अलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब 35 लाख रुपये के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए.

अपार्टमेंट का नहीं काम कर रहा था सीसीटीवी

दोपहर में जब ब्रजेश नंदन प्रताप घर लौटे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा देखा. सूचना मिलने पर उनकी पत्नी भी तुरंत घर पहुंचीं. अंदर का नजारा देखकर दोनों के होश उड़ गए. पीड़िता के अनुसार चोरों ने अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया, जिससे यह शक गहराता है कि वारदात में किसी जानकार की भूमिका हो सकती है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि, अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों का खराब होना जांच में बड़ी बाधा बन गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement