35 एजेंडे फाइनल, सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट... नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें सोनपुर में 42 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का फैसला प्रमुख रहा. इसे 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है. साथ ही परियोजना के लिए 1302 करोड़ रुपये के भूमि अधिग्रहण को भी स्वीकृति मिली.

Advertisement
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सोनपुर में 42 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दी है. (File Photo: ANI) नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सोनपुर में 42 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दी है. (File Photo: ANI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. बैठक में लिया गया सबसे बड़ा फैसला सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ा रहा. कैबिनेट ने सोनपुर में 42 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

2030 तक एयरपोर्ट को तैयार करने का लक्ष्य

Advertisement

इस एयरपोर्ट को साल 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को केंद्रीय बजट में पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी अपनी सहमति दे दी. परियोजना के तहत एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण पर राज्य सरकार ने 1302 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी है.

बिहार में अवैध डीजे ट्रॉली पर बैन

वहीं एक दिन पहले राज्य सरकार ने अवैध डीजे ट्रॉली को लेकर भी बड़ा फैसला लिया था. बिहार विधान परिषद में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की कि राज्य में अवैध तरीके से संचालित डीजे ट्रॉली को 15 दिनों के भीतर बंद कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

डीजे की तेज आवाज से हार्ट अटैक का भी खतरा

Advertisement

यह मुद्दा विधान परिषद में निर्दलीय एमएलसी वंशीधर बृजवासी ने उठाया था. उन्होंने सदन में कहा कि डीजे की तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, यहां तक कि हार्ट अटैक जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई. इसके बाद सरकार ने अवैध डीजे ट्रॉली पर बैन लगाने का ऐलान किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement