नितिन नवीन का MLA पद से इस्तीफा, 20 साल का सफर खत्म... भावुक पोस्ट में जनता को परिवार बताया

बिहार के बांकीपुर से बीजेपी विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि 20 साल तक उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काम किया.

Advertisement
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नबीन का इस्तीफा (Photo: PTI) राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नबीन का इस्तीफा (Photo: PTI)

शशि शर्मा

  • पटना,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

Nitin Nabin to resign as Bihar MLA: बिहार की राजनीति में सोमवार को दो बड़े इस्तीफे हुए. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे को विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया गया है. उनके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी. दोनों नेता हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

Advertisement

नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक थे. वे लगातार पांच बार इसी सीट से जीतते आए हैं. दो हफ्ते पहले उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था. अब राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'पिछले 20 साल से वे बांकीपुर को अपने स्वर्गीय पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के सपनों के मुताबिक आगे बढ़ाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया उसके लिए वे हमेशा कृतज्ञ रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नई भूमिका में भी बांकीपुर और बिहार के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता वैसी ही बनी रहेगी.'

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, लेकिन सीएम पोस्ट से नहीं, छोड़ दिया MLC का पद

Advertisement

नीतीश कुमार ने भी छोड़ी विधान परिषद

जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वे 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे. एक व्यक्ति एक साथ दोनों सदनों का सदस्य नहीं रह सकता इसलिए राज्यसभा में जाने के बाद विधान परिषद छोड़ना जरूरी था.

अब बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है जो बिहार की राजनीति में दिलचस्प होगा क्योंकि यह सीट नवीन परिवार का गढ़ मानी जाती है.

नितिन नवीन 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. उन्हें निर्विरोध गया था. वे बीजेपी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement