Patna Weather Forecast: पटना में करवट लेगा मौसम, बरसेंगे बादल, जानें क्या है मौसम पर लेटेस्ट अपडेट

बिहार में मौसम फिर से करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पटना समेत राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं हफ्तेभर कैसा रहेगा बिहार का मौसम. 

Advertisement
Patna Rainfall Patna Rainfall

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

IMD Weather Update, Patna Mausam: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम फिर से बदलने वाला है. पटना समेत राज्य के कई जिलों में दो दिनों बाद यानि 12 फरवरी से बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने ट्वीट कर मौसम में बदलाव की जानकारी दी. मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के मौसम पर अपडेट दिया है.

Advertisement

पटना में आज कैसा मौसम
IMD की अपडेट के मुताबिक, पटना सिटी में 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने  वाला है. वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अगले हफ्ते से पटना में बादल बरसेंगे और साथ ही, न्यूनतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. 

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट 

रविवार और सोमवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो रविवार यानी 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, रविवार को पटना में आसमान साफ रहेगा. 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. हालांकि, 13 फरवरी से पटना के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 

Advertisement

पटना में तीन दिनों तक बारिश
पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. 13 फरवरी यानी बारिश से बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार राज्य में 13 फरवरी से 15 फरवरी तक बारिश के आसार हैं. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा. 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement