Bihar: धक्का देकर नीचे गिराया, फिर पत्नी के बाल पकड़कर घसीटकर घर से निकला, सामान भी फेंका, Video Viral

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के खरीहनिया गांव में एक पति ने पत्नी को घसीटकर घर से बाहर निकाला. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद पहले से कोर्ट में चल रहा है.

Advertisement
पति ने घसीटते हुए पत्नी को घर से बाहर निकाला पति ने घसीटते हुए पत्नी को घर से बाहर निकाला

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 26 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के खरीहनिया गांव में एक पति द्वारा पत्नी को घसीटकर घर से बाहर निकालने का वीडियो वायरल हो गया है. इस घटना के बाद महिला के पिता अवधेश यादव ने पारू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूजा कुमारी की शादी साल 2013 में संजय राय से हुई थी. शुरुआती तीन-चार साल तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष ने पूजा के साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी. हालात बिगड़ने पर पूजा मायके चली गई.

Advertisement

पत्नी को घसीटा और घर से निकाल दिया 

बुधवार को जब पूजा अपने मायके वालों के साथ ससुराल लौटी, तो उसके पति संजय ने उसे धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया. इसके बाद घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया और उसका सारा सामान भी गेट के बाहर फेंक दिया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

घटना का वीडियो के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी राकेश कुमार ने पारू थाने के प्रभारी मोनू सिंह को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले पर ग्रामीण एसपी विधा सागर ने बताया कि आरोपी संजय राय जम्मू-कश्मीर में ठेकेदारी करता है. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है.

Advertisement

पीड़िता पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे कचरे की तरह घर से बाहर फेंक दिया. वहीं, उसकी मां मीना देवी ने कहा कि शादी के चार साल बाद से ही पूजा को ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement